Attack on Dogs Video Viral: कुत्तों को लेकर बवाल होते रहते हैं। एनिमल लवर और एनिमल हेटर्स के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इस वक्त सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक बच्चे ने कुत्ते को पार्किंग के बेसमेंट में फेंककर जान ले ली तो दुसरे वीडियो में एक शख्स कुत्ते को पीट पीटकर अधमरा कर दिया।
एक घटना थाना नोएडा के बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी 14th एवेन्यू (Gaur City 14th Avenue) सोसाइटी मेंहुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पार्क में से दस साल का बच्चा एक कुत्ते के बच्चे को लेकर आया और पार्किंग के बेसमेंट में फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के बाद कुत्ते की मौत हो गई। जिस वक्त बच्चा इस घटना को अंजाम दे रहा था, वहां कई लोग मौजूद थे और इसे देख रहे थे।
बड़ों की मौजूदगी में जिस तरह बच्चे ने कुत्ते की जान ली, ये अधिक चिंता की बात है। बड़ों की मौजूदगी में हुई इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वहीं लखनऊ में दो युवकों ने मिलकर एक कुत्ते को पीट पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक मिलकर एक कुत्ते को लोहे की रॉड से पीट रहे हैं। कुत्ते को इस कदर पीटा गया कि उसके पैर टूट गए। चोर लगने से खून बहने लगा। कुछ ही देर में कुत्ता बेहोश हो गया।
वीडियो हम आपको नहीं दिखा सकते
हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानवरों के लिए काम करने वाले एक NGO के कुछ लोग आगे आए और घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कुत्ता बेहोश मिला। कुत्ते को अस्पताल पहुंचे, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : इस देश में Dog Meat पर लगेगा बैन, लोगों ने कहा- यह सपना सच होने जैसा है
क्या बच्चे और क्या जवान, दोनों ही बेजुबान जानवरों पर अत्याचार की हदें पार कर रहे हैं। पशु प्रेमी अब जानवरों पर अत्याचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines