Viral Video Unnav SBI bank Akhilesh Yadav Comment: सोशल मीडिया पर आएं दिन आपको तरह- तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कभी- कभी कुछ वीडियो ऐसे होते है जो हंसा-हंसा कर पागल कर देते है तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते है जिन्हे देख आप इमोशनल भी हो जाते होंगे। सोशल मीडिया पर उन्नाव के एसबीआई बैंक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो पर अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांड़ के घुसने से बैंक में अफरातफरी मच गई। ग्राहक इधर-उधर भागने लगे। सिक्योरिटी गार्ड और लोगों की मदद से उसे भगाया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक ने गौरव सिंह ने बताया कि जैसे ही सांड बैंक में घुसा उसे तुरंत भगा दिया गया। घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: क्या नाक से किसी को सीटी बजाते देखा है कभी? लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे लोग
जानकारी के अनुसार घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव के SBI बैंक की है। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि सांड आराम से रोड़ पर घूम रहा था। अचानक से दोपहर करीब 12 बजे बैंक में घुस गया। सांड को बैंक में देख लोग खुद को बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे। बैंक में भयावह माहौल बन गया था। काफी देर मशक्कत के बाद गार्ड और लोगों ने सांड को बैंक से बाहर निकाला। तब जाकर बैंक में सभी लोग सामान्य हुए।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines