हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

थूक-थूककर रोटी बनाते एक और शख्स का वीडियो वायरल, गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral Video : गाजियाबाद के शख्स का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया जा रहा है कि वह रोटी बनाते वक्त थूक रहा है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर रोटी बनाते शख्स के थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों नाराजगी व्यक्त की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। यह मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली 6 नाम के एक होटल का है।

वीडियो में दिख रहा है कि रोटी बनाते समय एक युवक थूक रहा है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत ले लिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो थाना खोड़ा अंतर्गत सोम बाजार में स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट का है। शख्स का नाम इरफान पुत्र अनवार है, अनवार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह थूक लगाकर रोटी बना रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या सिर्फ गिरफ्तारी से समाधान होगा? आखिर कानून का डर क्यों नहीं है अपराधियों में? ये बार-बार कानून को हल्के में क्यों लेते हैं? इस तरह के लोगों पर, होटल के मालिक पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, वरना ये लोग इसी तरह की हरकतें करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Youtuber की रशियन पत्नी का वीडियो वायरल, उसे ‘सिक्स थाउजेंड’ कहने पर भड़का पति

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह थूक नहीं रहा बल्कि फूंक रहा है। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे खुलेआम कोई रोटी में थूकेगा। एक अन्य ने लिखा कि आखिर इस तरह की घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग रही है? पुलिस को अब कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola