Weight Transformation Journey: आजकल के अनहेल्दी कल्चर में हमारे लिए वेट मैनेज करना ही एक बड़ा टास्क है, ऐसे में वेट लॉस के बारे में सोचना एक सपने जैसा होता है। इस बीच अगर कोई आपके आसपास अचानक से वजन कम कर ले तो एक बार के लिए आप मोटिवेट तो जरूर हो जाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक स्टोरी लाए हैं। हम नैशविले की सारा इनफिंगर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपना वजन 90 किलो से ज्यादा कम किया है। इतना ही नहीं वे वजन कम करने के साथ-साथ इसे मैनटेन भी कर रही हैं। अपनी इस जर्नी के बारे में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो इंटरनेट पर सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सामने आया वायरल वीडियो
नैशविले की सारा इनफिंगर एक प्रोफेशनल पर्सनल ट्रेनर हैं, जिन्होंने अपना खुद का वजन 200 पाउंड यानी लगभग 90 किलो तक कम किया है। बता दें कि उनका वजन 400 पाउंड यानी लगभग 181 किलो के आसपास था। हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को खुलकर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वजन घटाने की जर्नी के दौरान हुए भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक बदलावों की जानकारी दी है।
वीडियो में उन्होंने कहा कि मैंने ऑफिशियली 200 पाउंड वजन कम कर लिया है। कुछ लोग अपने पूरे जीवन में कभी 200 पाउंड वजन नहीं घटा पाते और मैंने इतना वजन घटा लिया है। मैं तीन साल पहले की तुलना में आधे से भी कम हूं। आगे वह कहती है कि माफ करें, आप लोग मुझे रियल टाइम में यह सब करते हुए देख रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा लॉजिकल ब्रेन कहता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक बड़ा नंबर है।
सारा इनफिंगर ने कहा कि मेरे पास सभी उत्तर नहीं हैं। मैं आप लोगों को सब कुछ नहीं समझा सकती। मैं अभी भी अपनी मानसिकता और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर काम कर रही हूं, जब बात मेरी जर्नी की आती है और मानसिक हिस्सा शारीरिक हिस्से जितना ही महत्वपूर्ण है।
कराई थी बैरिएट्रिक सर्जरी
इस महीने की शुरुआत में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, सारा इनफिंगर ने खुलासा किया कि आज से 3 साल पहले मैंने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई। कुछ लोग इसे यही कहते हैं कि मैंने मौत को ‘धोखा’ दिया और शायद वे सही हों।
उन्होंने आगे कहा कि लोगों की राय होती है, लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है। इस विकल्प ने मुझे सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा साझा करने, लाखों लोगों से जुड़ने और अपने साथी बैरिएट्रिक पेशेंट के लिए कोचिंग की दुनिया में एक बहुत जरूरी जगह भरने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें – Viral Post: गर्लफ्रेंड ने किया चीट तो बॉयफ्रेंड ने जिम पर निकाला गुस्सा, दी 1 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines