बेंगलुरु में एक महिला यात्री और ऑटो ड्राइवर के बीच तीखी बहस का एक वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्राइवर और महिला के बीच राइड बुक करने और बाद में कैंसिल करने के कारण झगड़ा हो गया। वीडियो में ड्राइवर महिला पर आरोप लगाता है कि उसने अलग-अलग ऐप पर एक साथ दो ऑटो बुक किए और आखिरी समय में एक को कैंसिल कर दिया। हालांकि, महिला ने इस आरोप से इस इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। बता दें कि ड्राइवर ने ये घटना अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा वीडियो?
इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर महिला से पूछ रहा है कि उसने दो अलग-अलग ऐप पर एक साथ दो ऑटो क्यों बुक किए। मैं यहां लंबे समय से इंतजार कर रहा हूं और आपने अब कैंसिल कर दिया है और दूसरे ऑटो में बैठ गई हैं। आप ऑटो ड्राइवरों के साथ क्या कर रही हैं?
हालांकि महिला ने इस आरोप से इनकार कर दिया और बोला कि मैंने ओला से ऑटो बुक नहीं किया। वह जोर देकर कहती है कि उसने अलग-अलग ऐप पर कीमतों की तुलना करने के बाद केवल एक ऑटो बुक किया था। जबकि ड्राइवर का दावा है कि उस महिला ने ओला के जरिए ऑटो बुक किया था और फिर रैपिडो राइड के कारण इसे रद्द कर दिया।
महिला ने कहां मैंने दो ऑटो बुक नहीं किए। आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हैं? मैंने बस दो अलग-अलग फोटो में कीमत देखी और एक बुक किया। अगर आपको कॉल आती है, तो यह ऐप की समस्या है। कृपया चले जाएं और मुझे परेशान न करें। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
पोस्ट पर आए कई रिएक्शन
बता दें कि इस पोस्ट पर बेंगलुरु सिटी पुलिस ने रिएक्शन दिया है और कमेंट किया है, ‘कृपया अपना कॉन्टैक्ट नंबर डीएम करें और घटना की जगह बताएं। यहां हम कमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।
Comment on Auto ride post
इस बीच लोगों ने अलग-अलग कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है, एक यूजर ने कहा, ‘ऐप को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए कि ड्राइवर और यात्री के बीच बातचीत या तकरार की कोई जरूरत न हो। स्पष्ट रूप से, यह ड्राइवर की गलती है। वे यह नहीं समझते कि ऐप के साथ यात्री कुछ भी कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे ड्राइवर कर सकता है।
यह भी पढ़ें –TMC नेता की हत्या की कोशिश, शूटर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे पार्षद, CCTV वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
20 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines