Saharanpur, Gaurav Mishra: दिवाली के आस-पास अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती है, जो हमें शॉक में डाल देती है। यूपी के सहारनपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कुछ लोगों ने पहले पुलिसकर्मियों को पीटा और बाद कान पकड़ कर माफी मांगी। इस दोनों घटनाओं का वीडियो सामने आया है। बता दें कि यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई थी। जहां लोगों ने पहले पुलिसकर्मियों को पीटा फिर बाद में पकड़े जाने पर कान पकड़कर थाने में माफी मांगी।
इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं , जिसमें पिटाई से लेकर माफी की वीडियो है। आइये इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्यों शुरू हुई लड़ाई?
कल देर रात सहारनपुर में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना गंभीर हो गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर उतर आए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का खूब प्रयास किया।
पुलिस के बहुत समझाने के बाद भी एक पक्ष कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को अचानक से मारना शुरू कर दिया है, जिसकी वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी। वीडियो में व्यक्ति पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ देता है और तस्वीर मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कान पकड़ कर मांगी माफी
पुलिस की पिटाई का वीडियो देखकर सहारनपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आनन फानन में पिटाई करने वाले युवकों को टीम भेज कर पकड़वाया। पकड़े जाने वाले तीनों व्यक्तियों ने थाने में कान पड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पूरा मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर का है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines