शेरनी के साथ सेल्फी लेना पड़ गया भारी, शख्स बोला- यमराज के हो गए दर्शन

रोहतक के चिड़ियाघर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक शेरनी के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवाते- गंवाते बचा।

Viral Video

शेरनी के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में चली जाती जान

विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में चली जाती जान

यह घटना रोहतक की है, जहां चिड़ियाघर में टाइम पास करने गया एक युवक शेरनी के साथ सेल्फी ले रहा था और वीडियो बना रहा था। ये युवक के पिंजरे के पास खड़ा था कि तभी वो अचानक तेजी से भागने लगा। युवक ने वीडियो में बताया कि शेरनी पिंजरे से बाहर  आ गई और उसपर  हमला करने की कोशिश की। हालांकि युवक ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

बता दें कि जब यह घटना हुई थी तो आसपास छोटे बच्चे भी थे। युवक ने अपनी आपबीती वीडियो के जरिए शेयर की है। यहां हम उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

तुरंत हरकत में आया प्रशासन

बता दें कि  इस घटना के समय चिड़िया घर में छोटे बच्चे भी थे और इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत शेरनी को पिंजरे में बंद किया और चिड़ियाघर को आम जनता के लिए लगभग 1 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।  युवक ने बताया कि शेरनी ने धक्का मारकर पिंजरे का दरवाजा तोड़ दिया था। यह प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है।

युवक ने वीडियो में बताया कि पिंजरे का दरवाजा इतना कमजोर है कि इसे कोई बच्चा भी तोड़ सकता है। युवक ने चिड़ियाघर में घूमने आ रहे लोगों को भी सलाह दी है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद ही रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ