Viral Post: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बेबी कोबरा को हाथ से पकड़ने और सहलाने की कोशिश कर रहा है। भले ही वो बेबी कोबरा देखने के बहुत क्यूट दिख रहा हो, लेकिन ये बहुत खतरनाक है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बिना किसी सेफ्टी के खाली हाथ से कोबरा के बच्चे को छूने की कोशिश करता नजर आया है। इस वीडियो पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी गई है।
मौत से डायरेक्ट पंगा
कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है, जो नेचर का एक खास क्रिएशन है। ऐसे में इन जीवों से हंसी मजाक करना हमारे लिए भारी पड़ सकता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में दिखने वाला शख्स इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘वर्ल्ड ऑफ स्नेक्स’ अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप सांप के इस बच्चे को डरा हुआ देख सकते हैं, मगर उसकी सतर्कता तारीफ करने लायक है। इस जीवों में क्विक रिएक्शन काफी बेहतर होता है और वे खतरा भांपते ही प्रतिक्रिया देते हैं। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही अपलोड किया गया था और अब तक इसपर 15 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। इसके अलावा लोगों ने इसपर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। जहां कुछ लोग व्यक्ति को सांप को परेशान करने से मना करते हैं तो कुछ ने सांप की सुंदरता की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि इसकी छोटी खूबसूरत आंखों को देखो..प्यारा सा बच्चा। एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि अविश्वसनीय! मनुष्य और सांप के बीच विश्वास का ऐसा दुर्लभ क्षण। एक दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत सुंदर है, लेकिन मैं इसे आजमाने की हिम्मत नहीं करूंगा!
जहां कुछ इस रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने इसको खतरनाक बताते हुए चिंता जताई। एक यूजर ने कहा कि वह बेबी कोबरा हानिरहित लग सकता है, लेकिन यह अभी भी खतरनाक है। सावधान रहें! एक अन्य यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह वास्तव में बहुत खतरनाक है, बच्चों को यह पता नहीं होता कि काटते समय कितना विष इस्तेमाल होता है, इसलिए एक बार का काटना विष से भरा हो सकता है और एक वयस्क के काटने से अधिक खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें – खोए बेटे को वापस पाकर खुश थे 2 परिवार, फिर खुला ऐसा राज; मिनटों में खुशी हो गई छूमंतर
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines