Mid-Flight Emergency : पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई चिंताएं जाहिर की जा चुकी हैं। कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें यात्रियों की जानपर बन आई । अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। एक फ्लाइट की छत उस वक्त ढीली होकर नीचे आ गई, जब फ्लाइट आसमान में थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हवा में थी फ्लाइट और हो गया बवाल
घटना डेल्टा एयरलाइंस कि बोइंग 767 में हुई, जिसके उखड़े हुए सीलिंग पैनल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये फ्लाइट होनोलूलू से मिनियापोलिस जा रही थी। अचानक फ्लाइट की सीलिंग पैनल खुल गया और यात्रियों के ऊपर गिर पड़ा।
गड़बड़ी ठीक करने में जुटे क्रू मेंबर्स
गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वीडियो शेयर कर बताया गया कि इस घटना के बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट में आई गड़बड़ी को ठीक करने की हर संभव कोशिश की। वीडियो में, उन्हें पैनल को एडजस्ट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि इस तरह की लापरवाही से बड़े हादसे हो सकते हैं।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि अगर ये बोइंग हैं तो, इससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। एक ने लिखा कि इसे ठीक किया जा सकता है और आमतौर पर अत्यधिक कंपन के कारण
ऐसा हो जाता है लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए। ऐसा लग रहा है कि इन एयरक्राफ्ट की उम्र हो चुकी है, अब इन्हें रिटायर करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : फ्री एंट्री नहीं मिली तो वाटर पार्क में घुसा दिया बुलडोजर, जमकर मचाया उत्पात; वीडियो हो रहा वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यात्रियों की जान सबसे सस्ती है, उनके साथ लापरवाही कभी भी कहीं भी की जा सकती है। एक अन्य ने लिखा कि मेरी जानकारी के अनुसार, यह विमान करीब 30 साल पुराना है, इतना पुराना विमान अगर उड़ान भर रहा है तो लोगों की जान के साथ खिलवाड़ ही तो है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
12 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
16 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
17 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines