हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: न्यूज चैनलों पर भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, कहा-गेट आउट

विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान

कोच्ची: केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान सोमवार को दो न्यूज चैनल पर भड़के उठे। वायरल वीडियो में वह दो न्यूज चैनलों का बकायदा नाम लेकर उन्हें प्रेस वार्ता से बाहर जाने को कहते सुने जा रहे है।
वायरल वीडियो के अनुसार राज्यपाल कोच्ची में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने पहुंचे थे।

राज्यपाल ने यहां दो न्यूज चैनल का नाम लेकर कहा कि ”मैं आपसे बात नहीं करना चाहता। इसके बाद उन्होंने इन दोनों चैनलों के रिपोर्टर और कैमरामैन को कहा आप यहां से बाहर निकल जाइए। वीडियो में राज्यपाल ने कैराली टीवी और मीडिया वन टीवी चैनल के प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोग मेरे खिलाफ कैंपेन चलाते है। इसलिए मैं आपसे बात नहीं करूंगा।”

विज्ञापन

वीडियो राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सामने कई न्यूज चैनल के माइक लगे दिख रहे है। राज्यपाल ने बीच में खड़े होकर कहा ”मैं उन लोगों से बात नहीं करूंगा, जो खुद को मीडिया कहते है, लेकिन हकीकत में किसी पार्टी से ताल्लुक रखते है। उन्होंने कहा कि अगर यहां पर ऐसा कोई है तो मेरा विनम्र अनुरोध है कि वह यहां से चला जाए। आरिफ खान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां पर कैराली टीवी या मीडिया वन टीवी चैनल से कोई नहीं होगा। अगर कोई है, मैं उनसे कहूंगा कि यहां से तुरंत चला जाए।” आगे राज्यपाल ने कहा आप लोग मुझसे शाहबानो केस का बदला ले रहे हैं। आप लोग मेरे खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। इसलिए मैं आप लोगों से कोई भी बात नहीं करूंगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola