---विज्ञापन---

15000 फीट की ऊंचाई, खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन; ITBP जवानों को मिली टूरिस्ट की लाश, वीडियो खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ITBP Rescue Operation American Paraglider : ITBP के जवानों ने 14800 फीट की उंचाई पर पड़े अमेरिकी पैराग्लाइडर बोकस्टैलर ट्रेवर का शव बाहर निकाला, ITBP की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो शेयर किया है

---विज्ञापन---

ITBP Rescue Operation American Paraglider :  लाहौल स्पीति की स्पीति घाटी में एक अमेरिकी नागरिक लापता हो गया था। वह पैराग्लाइडिंग के लिए स्पीति घाटी के ऊपर उड़ान भर रहा था लेकिन अचानक वह लापता हो गया। 4 दिन तक चली छानबीन के बाद पता चला कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया और इसमें उसकी मौत हो चुकी है। उसका शरीर स्पीति घाटी में करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर दुर्गम जगह पड़ा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ITBP के जवाब वहां तक पहुंचे और उसकी डेड बॉडी लेकर आए।

ITBP के जवानों ने किया खतरनाक रेस्क्यू

31 साल के अमेरिकी पैराग्लाइडर बोकस्टैलर ट्रेवर पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में उस वक्त लापता हुए, जब वह पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहे थे। ऊंची पहाड़ियों के बीच सर्च ऑपरेशन चलाना ITBP के जवानों के लिए एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि बोकस्टैलर किस तरफ गए। करीब 4 दिन तक सर्च ऑपरेशन के बाद पता चला कि 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उसका शव पड़ा हुआ है। वह दुर्घटना का शिकार हो गए।

---विज्ञापन---

ITBP की तरफ से बताया गया कि बोकस्टैलर ट्रेवर के शव को ITBP पर्वतारोहियों द्वारा 48 घंटे से अधिक समय तक चले सबसे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू मिशन के बाद 14800 फीट की ऊंचाई से नीचे लाया गया। SDRF और पुलिस ने सहायता की। चढ़ाई में 1900 फीट की चट्टानों को पार किया गया। इसके साथ ही ITBP ने रेस्क्यू का वीडियो ही शेयर किया है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रेक्स्यू कितना खतरनाक और चुनौतीपूर्ण था।


दरअसल बोकस्टैलर ट्रेवर के लापता होने के बाद काफी तलाश के बाद कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट की सहायता से ड्रोन कैमरे से उसे तलाशने का प्रयास किया गया। तब टशीगंग के पास एक गहरी खाई में पड़े उनके पैराशूट से पहचान हो पाई। इसके बाद वहां तक पहुंचकर, शव को बाहर निकलने का प्रयास शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : UAE में ऑनलाइन हुई कुर्बानी! ईद-अल-अजहा पर शुरू हुई नई पहल, दान देने में भी होगी आसानी

---विज्ञापन---

बता दें कि बोकस्टैलर ट्रेवर खतरनाक और ऊंचाई पहड़ियों से जंप करता था और इसका वीडियो रिकॉर्ड करता था। Youtube पर इसके कई वीडियो शेयर किए हैं। अब स्पीति घाटी में उसके साथ हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि तमाम कठिनाइयों के बाद भी ITBP के जवानों ने उसका शव बाहर निकाला तो गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP की जमकर तारीफ की और कहा कि मानवता के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।

First published on: Jun 18, 2024 10:55 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola