JCB Groom Video: शादी की तारीख तय होते ही लोग प्लान करना शुरू कर देते हैं। जहां वधू पक्ष को विवाह के लिए काफी इंतजाम करने पड़ते हैं, वहीं वर पक्ष को तैयारियों में कुछ कम मेहनत करनी पड़ती है। बारात की सारी व्यवस्था को खास प्राथमिकता दी जाती है। दूल्हे कैसे आएगा, जिसपर आएगा उसके आसपास साज-सज्जा, डीजे की व्यवस्था से लेकर दोस्त यार डांस करते रहते हैं। सब कुछ बिना किसी रोक टोक के खुशी-खुशी होता है। दूल्हे का दुल्हन के दरवाजे पर भव्य स्वागत किया जाता है।
हालांकि, बदलते समय के साथ लोग नई नई चीजों का आनंद लेने लगे हैं और कुछ तो इतने अलग होते हैं कि चर्चा का विषय बन जाते हैं और इंटरनेट यूजर भी मजे लेते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दूल्हा जेसीबी की सवारी करता नजर आ रहा है।
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर फूलों से सजी एक गाड़ी चल रही है, जबकि उसके ठीक सामने अर्थमूवर चल रहा है। जैसे ही कैमरा अर्थमूवर के करीब पहुंचता है, दूल्हा और दो अन्य लोग उसके आगे बैठे दिखाई देते हैं।
तीनों अच्छी तरह से सजाए गए जेसीबी पर सवारी का आनंद ले रहे हैं। जेसीबी के आगे डीजे ट्रक चलता देखा जा सकता है। Chocolati_pie द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो को बड़े पैमाने पर व्यूज और लाइक्स भी मिले हैं। कई यूजर्स ने भी इस पहल की सराहना की है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines