Greater Noida Toll Viral Video : ग्रेटर नोएडा के टोल टैक्स पर हुए विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. महज 35 रुपये को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार चालक लड़कों ने गुंडई की और टोलकर्मियों की पिटाई भी की है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास बने टोल बूथ पर यह मारपीट हुई है। वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार टोल टैक्स पर पहुंची। टोल के लेन देन को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद कार सवार लड़के नीचे उतर आए और हंगामा करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने दो कर्मचारियों को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टोल कंट्रोल रूम की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई गई है।
35 रुपये के लिए मारपीट
बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के टोल बूथ पर रात करीब 11:30 बजे थार पहुंची थी। टोल टैक्स के रूप में 35 रुपये की मांग करने पर थार कार सवार युवक भड़क गए और गाड़ी से टक्कर मारकर बूम बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार से नीचे उतरकर मारपीट हुई।
वायरल वीडियो
थार सवार युवकों ने इस कदर मारपीट की कि दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों ने किसी तरह केबिन में घुसकर अपनी जान बचाई है। इसके बाद युवकों ने केबिन की खिड़की और कांच के साथ भी तोड़फोड़ की है। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
यह भी पढ़ें : स्टेशन मास्टर की घरेलू लड़ाई में पिस गई रेलवे, एक ‘OK’ और लग गया 3 करोड़ का चूना
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि थाना दनकौर पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
14 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
17 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
18 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines