400 से ज्यादा जानें बचीं...टेकऑफ होते ही जहाज के इंजन में आग लगी, देखें डराने वाला वीडियो

Boeing 777 Engine Fire : उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन में आग लग गई, घटना की जानकारी पायलट को दी गई लेकिन तब तक विमान उड़ान भर चुका था। एयरपोर्ट के पास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

Boeing 777 Fire
विज्ञापन

Boeing 777 Engine Fire : पिछले कुछ दिनों से बोइंग विमानों में लगातार दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं। एक बार फिर एक बोइंग विमान के इंजन में आग लग गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग की लपटें उठने लगीं। विमान में आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया।

बोइंग 777 के इंजन में लगी आग 

Advertisment

घटना 8 जून को हुई, जब बोइंग 777 वाइड-बॉडी विमान ने टोरंटो पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। विमान रनवे पर खड़ा ही था कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान के दाहिने इंजन से चिंगारी निकलती दिखाई दी। इसके बारे में पायलट को तुरंत जानकारी दी गई।

हालांकि जब तक पायलट को जानकारी मिली, विमान उड़ान भर चुका था। एयरपोर्ट के पास मौजूद लोगों ने विमान के इंजन से निकलती चिंगारी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

देखिए  वीडियो 


आग लगने की सूचना मिलने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों की जान बचा ली। विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस एयरपोर्ट लौट गया और सुरक्षित लैंड हो गया। विमान में 389 यात्री और 13 क्रू मेम्बर्स सवार थे। ये विमान कनाडा से पेरिस जा रहा था। जहाज के एयरपोर्ट  पर लौटने के बाद यात्रियों को नीचे उतारा गया और इसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को रवाना किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इस विमान को सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में एयर कनाडा विमान के साथ हुई ये दूसरी घटना है, इससे पहले दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस टोरंटो लौटना पड़ा था। यह घटना 27 मई को हुई थी। बोइंग विमानों में आ रही खराबी के कारण एयरक्राफ्ट कंपनी चर्चाओं में है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ