Kerala Angry Elephant Viral Video : केरल में भड़के एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के चारों तरफ लोग मौजूद हैं। अचानक हाथी भड़क गया। लोग जान बचाकर भागने लगे। कुछ लोगों को हाथ ने पकड़ भी लिया और पटका भी! घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
घटना केरल के मल्लप्पुरम जिले के तिरुर में एक उत्सव के दौरान हुई है। बताया जा रहा है कि भड़के हुए हाथी ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 17 लोगों के घायल होने की खबर है। घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि भड़का हुआ हाथ एक शख्स के पैर को अपनी सूंड में लपेटा हुआ है और फिर उसे हवा में उछाल रहा है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि आसपास बहुत सारे लोगों की भीड़ मौजूद है, इसमें से कुछ लोग हाथी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद भगदड़ मच गई और थोड़ी देर बाद हाथ पर काबू पा लिया गया।
देखें वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के बेकाबू होने के बाद लोग जान बचाकर भागने लगे। वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने हाथी के पैरों को रस्सी से बांध लिया था। अगर ऐसा ना हुआ होता और हाथी इधर-उधर दौड़ता तो यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
यह भी पढ़ें : तेंदुए को पूंछ से पकड़ घुमाया, 43 साल के शख्स ने जानवर पर ऐसे पाया काबू
जानकारी के अनुसार, घटना उत्सव के दौरान रात 12.30 बजे हुई। शुरुआत में एक हाथी ने एक शख्स को उठा लिया और फिर उसे हवा में झुलाते हुए दूर फेंक दिया। इसके बाद तो भगदड़ मच गई। रात करीब 2.15 बजे महावत ने हाथी को काबू में कर लिया।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines