हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: तिकड़म भिड़ा 'जेल' तोड़कर भागा डॉगी, वीडियो देख आप भी कहेंगे कितना 'स्मार्ट' है

विज्ञापन

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन नटखट डॉगी की वीडियो वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार ऐसे डॉगी की वीडियो नेटिजन्स को बेहद पसंद आ रही है जो किसी तरह अपने बाड़े से निकलने में कामयाब रहा। डॉगी के आसपास लोहे का जाल लगा हुआ था। डॉगी उनसे बाहर निकलना चाहता था। लेकिन करीब पांच फीट ऊंचे इस जाल से वह निकलकर नहीं पा रहा था।

अभी पढ़ें – शराब चुराने गए चोर खुद नशे में हुए टल्ली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस वाले भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

https://twitter.com/buitengebieden/status/1567248144638906368?s=20&t=K_apBHqgi29hwPILuwRbRw

विज्ञापन

ऐसे में वह अपना दिमाग लगाता है। जिसके बाद वह पहले जाल को एक तरफ से खींचकर मोड़ा देता। जिससे जाल  दूसरी तरफ की जाली के नजदीक आ गया। फिर क्या था डॉगी उछलकर उस जाली पर चढ़ा और दूसरी तरफ बाहर कूद गया। कुछ घंटो में ही इस वीडियो के व्यू 4 मिलियन से अधिक हो गए हैं। सोशल साइट पर 28 हजार लोगों ने इस रिट्वीट किया है।

अभी पढ़ें – पिता ने अपने 6 माह के बेटे से लगा ली पुशअप की शर्त, देखें फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

1.52 लाख से अधिक लोग इसे अब तक लाइक कर चुकें हैं। 1800 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कमेंट में लोग डॉगी की चतुराई की तारीफ कर रहें हैं। वह उसे अपने घर ले जाने की बात लिख रहें हैं। वीडियो में दिख रहा डॉगी कम हाइट का है। ऐसे में उसके आसपास जो जाल लगा दिख रहा है वह काफी ऊंचा है। एक तरफ उसका छोटा हाउस है और उसके आसपास ऊंची जाल से उसका बाड़ा बनाया हुआ है। डॉगी अपने घर से निकलकर बाड़े में ही घूमता सकता है। ऐसे में उसका बाहर जाने का मन करता है। जिसके बाद उसे जाल से बाहर निकलने की ऐसी तरकीब सूझी।

अभी पढ़ें – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola