हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: ग्वालियर के कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा युवक, कहा मैं नया कलेक्टर, कराओ मेरी ज्वाइनिंग 

विज्ञापन
खुद को नया कलेक्टर बताने वाला युवक.png

Video: ग्वालियर के कलेक्ट्रेट ऑफिस शनिवार को उस समय असंमजस का माहौल बन गया जब यहां एक युवक पहुंचा और उसने खुद को नया कलेक्टर बताया।

इस तरह कार्यालय में नए कलेक्टर के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया। जब तक मामला समझ में आता तब तक इस बात की सूचना पूरे कार्यालय में पहुंच गई।

विज्ञापन

जब पता चला कि युवक सनकी है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है सबने अपना माथा पकड़ लिया। दरअसल, एक युवक बाइक पर हाथ में दो बैग लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंचा।

यहां उसने खुद के नया कलेक्टर होने की बात कही और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों से अपनी ज्वाइनिंग करवाने को कहा। इस बात की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। पता चला इस तरह का कोई नया कलेक्टर नहीं लगाया गया बल्कि युवक की तबीयत ठीक नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola