हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat में स्नेक ट्रे पर बैठे दिखे दो बच्चे, देखें रेलवे अधिकारी का रिएक्शन

Two children sitting on snake tray in Vande Bharat: रेलवे अधिकारी ने वंदे भारत एक्सप्रेस में में स्नेक ट्रे पर बैठे दो बच्चों की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

Two children sitting on snake tray in Vande Bharat: वन्दे भारत में रोज अजीबो-गरीब कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में अनंत रूपनगुडी नाम के रेलवे अधिकारी ने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो बच्चों की तस्वीर एक्स पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने यात्रियों पर नाराजगी जताई है। शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि यात्रियों के सामने स्नेक ट्रे पर बैठे दो बच्चे नजर आ रहे हैं।

‘लोग मुझे दोषी कहेंगे’

रेलवे अधिकारी ने पोस्ट में लिखा, #वंदेभारत और अन्य ट्रेनों में स्नैक ट्रे के टूटने या खराब स्नैक ट्रे की एक मुख्य वजह यह भी है। अधिकारी ने लिखा, सबूतों के साथ मैं तस्वीरें शेयर कर रहा हूं, फिर भी लोग मुझे दोषी कहेंगे।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

यूजर्स ने इस पोस्ट के बारे में क्या कहा?

रेलवे अधिकारी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक एक्स यूजर ने मजाक में कहा, इस मामले में मेरा कहना है कि टेबल ट्रे को वंदे भारत के अगले एडिशन में बेबी सीट की तरह काम करने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हम ऐसे व्यवहार पर प्रतिबंध/जुर्माना क्यों नहीं लगा सकते? जिसमें कूड़ा-कचरा भी शामिल है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, इसके लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

पहले भी सामने आया मामला

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा मामला सामने आया है। इससे पहले भी एक ट्रेन की पेंट्री में चूहों का वीडियो सामने आया था, जिसमें चूहे लोगों के लिए बना भोजन खा रहे थे। इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने अपनी आपत्ति जताई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें