आपने अक्सर लोगों को ट्रेन की गंदगी या ट्रेन में होने वाले लड़ाई-झगड़ों के बारे में सुना या देखा होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेन में अव्यवस्था नहीं बल्कि वंदे भारत की सुंदरता की तारीफ करती नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा बनाया गया यह वीडियो इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में महिला ने वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच का अनुभव साझा करते हुए रेलवे की जमकर तारीफ की है. वीडियो में वंदे भारत के सेकंड एसी कोच की सुविधाएं बेहद अच्छे तरीके से दिखाई गई हैं.
इतना ही नहीं, महिला ने कोच में मिलने वाले कंबल और लाइटिंग का भी जिक्र किया है. वीडियो में वह बताती है कि कंबल की क्वालिटी बेहद अच्छी है और हर सीट पर कंबल के साथ उसका कवर भी उपलब्ध कराया गया है, जो पूरी तरह साफ और सुंदर प्रिंट वाला है. इसके साथ ही महिला ने ट्रेन की साफ-सफाई और बेहतर लाइटिंग की भी सराहना की है, जो वीडियो में साफ दिखाई देती है.
हर छोटी चीज पर दिया गया है ध्यान
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने कहा कि यात्रियों की हर छोटी से छोटी जरूरत का विशेष ध्यान रखा गया है. उसने यह भी कहा कि इतना सुंदर और अच्छी क्वालिटी का कंबल शायद ही पहले कभी ट्रेनों में देखने को मिला हो.
चमचमाती ट्रेन की तारीफ के साथ महिला यात्रियों से एक खास अपील भी करती है. वह कहती है कि इतनी अच्छी सुविधाओं को बनाए रखने के लिए लोगों को सिविक सेंस दिखाना होगा. साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना यात्रियों की जिम्मेदारी है, ताकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हमेशा ऐसी ही बनी रहे.
वीडियो में दिखा वंदे भारत का नया लुक (Indian Railways New Facilities)
यह वीडियो @Alpakanya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में भारतीय रेलवे में आए बदलाव और नेतृत्व की तारीफ की गई है. इस वीडियो को अब तक 2.33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 7.8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: झांसी में बेकाबू ट्रक ने टोल बूथ पर मचाई तबाही, कर्मचारी को 50 मीटर तक घसीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines