कभी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते देखा है क्या? वायरल हो रहा है ये वीडियो

Helicopter Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर को पैड पर कुछ पुलिसकर्मी धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं।

Uttrakhand CM Helicopter

Helicopter Viral Video: आपने कार, बस जैसे वाहनों को धक्का लगाते लोगों को जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते देखा है? शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी आपके सामने आया हो। अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड पर खड़ा है। हेलीकॉप्टर के आसपास कई लोग मौजूद हैं, जिसमें अधिकतर पुलिसवाले हैं। कुछ देर बाद ये पुलिसकर्मी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाने लगते हैं। हेलकॉप्टर को कुछ दूर तक धकेल कर रुक गए। पास में ही खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तराखंड के रुद्रपुर का है, जहां सीएम धामी किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन लैंडिंग पैड पर उनके हेलीकॉप्टर का पहिया धंस गया। इससे हेलीकॉप्टर को टेकऑफ करने में परेशानी ना हो, इसलिए पुलिसकर्मियों ने धक्का लगाकर हेलीकॉप्टर को वहां से आगे बढ़ाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन का कहना है कि पुलिस परेड ग्राऊंड में हेलीकॉप्टर के लिए सफेद चिन्ह लगाया गया था। हालांकि हेलीकॉप्टर उस चिन्ह से आगे चला गया था। इसलिए पायलट के कहे अनुसार पुलिसकर्मियों ने हेलीकॉप्टर को थोड़ा आगे की ओर धकेला। प्रशासन ने जमीन धंसने और इंजन में खराबी की बात से साफ इनकार कर दिया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर को धक्का लगाने का वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाते तो अपने बहुत बार देखा होगा लेकिन कभी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते किसी को देखा है। एक ने लिखा कि जब उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के हेलीकॉप्टर में धक्का मारा जा सकता है तो रोडवेज बस,रेलगाड़ी,एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों में धक्का मारने पर इतना शोर क्यों?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ