Dehradun Speed Breaker Cause 7 Accidents in 15 Minutes: सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का काम करते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक स्पीड ब्रेकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यह स्पीड ब्रेकर काफी जानलेवा बताया जा रहा है, जहां 15 मिनट के भीतर लगातार 7 एक्सीडेंट देखने को मिले हैं।
देहरादून से वीडियो वायरल
यह मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है। देहरादून की सड़क पर बने इस स्पीड ब्रेकर ने कई लोगों की जान को सकते में डाल दिया है। बाइक से लेकर स्कूटी और कार से गुजरने वाले लोग भी स्पीड ब्रेकर पर पहुंच कर सदमें में आ जाते हैं। सड़क पर बने इस स्पीड ब्रेकर को मार्क नहीं किया गया है। ऐसे में लोग फुल स्पीड में यहां पहुंचते हैं, ब्रेकर से टकराते हैं, कभी गिर जाते हैं, तो कभी गिरते-गिरते बचते हैं। इस स्पीड ब्रेकर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Watch Video:रोड पर घूमती भूतनी! वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
बीत रात हुए 7 एक्सीडेंट
यह खतरनाक स्पीड ब्रेकर खासकर दो पहिया वाहनों के लिए मुसीबत बन गया है। देहरादून की स्मार्ट सिटी में क्लॉक टावर के पास यह ब्रेकर बनाया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो जब से यह ब्रेकर बना है, यहां रोज कोई न कोई एक्सीडेंट जरूर होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रत यहां 15 मिनट के अंदर 7 एक्सीडेंट देखने को मिले। इस हादसे में एक बच्चा भी घायल हो गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने किया ट्वीट
इस स्पीड ब्रेकर की चर्च सियासी गलियारों में भी हो रही है। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार ने स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की पहल की थी। हालांकि कुछ जगहों पर पहाड़ जैसे स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जो काफी खतरनाक हैं।
वायरल वीडियो पर यूजर्स भी नाराज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्पीड ब्रेकर से गुजरने वाला एक स्कूटर अचानक से पलटा और सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर चला गया। स्पीड ब्रेकर से गुजरने वाली कई कारों का बैलेंस भी बिगड़ता दिखाई दे रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया कि रात के अंधेरे में इतना ऊंचा ब्रेकर कैसे दिखेगा? दूसरे यूजर ने लिखा कि इस ब्रेकर को लाल, सफेद या पीले रंग से पेंट कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 200 रुपये के ब्रेड पकौड़े में निकला कॉकरोच, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines