Uttar Pradesh Police : नौकरी करने के साथ ही साथ लोगों का प्रमोशन होता है, धीरे-धीरे पद और पैसा दोनों बढ़ता है लेकिन उत्तर प्रदेश के डिप्टी एसपी को सिपाही बना दिया गया। कृपाशंकर कनौजिया डिप्टी एसपी रह चुके हैं लेकिन उनका डिमोशन कर दिया गया और सिपाही बना दिया गया। कृपाशंकर पर आरोप है कि उन्होंने विभाग की छवि धूमिल की है। आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पुलिसवालों की चर्चित और विवादित प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं, जो हाल फिलहाल में सुर्खियों में रहे हैं।
नया है कृपाशंकर कनौजिया का मामला!
कृपाशंकर कनौजिया छुट्टी लेकर बिना घर वालों को जानकारी दिए गायब हो गए थे। परेशान घर वालों ने पुलिस से गुहार लगाई। उनका फोन सर्विलांस पर लगाए जाने के बाद पता चला कि वह कानपुर में हैं, जब पुलिस पहुंची तो वह अपनी प्रेमिका के साथ होटल में मौजूद थे। इससे विभाग की किरकरी हुई। इसी मामले पर कार्रवाई करते हुए एडीजी ने कनौजिया को डिमोट कर कर दिया।
सरकारी आवास पर रंगरलिया मनाते पकड़े गए थे सीओ
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी सीईओ सदर विनय सिंह चौहान अपने सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहे थे, तभी उनकी पत्नी और बेटी पहुंच गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। सीईओ को सस्पेंड किया गया और फिर मामले की जांच करवाई जा रही है।
चंदौसी में पकड़ा गया कॉन्स्टेबल
चंदौसी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक कॉन्स्टेबल को उसकी पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था और फिर जमकर ड्रामा हुआ था। बताया गया कि विवाद अधिक होने पर पुलिस भी पहुंच गई थी और आरोपी कॉन्स्टेबल, उसकी पत्नी और प्रेमिका को थाने लेकर आ गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘एक दूसरे के गले में बांहें, आधे कपड़े और आपत्तिजनक हालत’; जानें बीवी ने कैसे पकड़ीं DSP पति की रंगरलियां?
मदद मांगने गई तो किया रेप
राजधानी लखनऊ में आलमबाग थाने पर तैनात दारोगा ने मदद मांगने पहुंची लड़की के साथ अभद्रता की थी। अमरेश सिंह नाम के दारोगा ने मदद के नाम पर पीड़िता को होटल ले जाकर नशीला पानी पिलाकर गलत हरकत की और फिर अश्लील वीडियो बना लिया था। दारोगा की धमकी से परेशान होकर लड़की ने दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला पिछले साल का है।
कानपुर के पुलिसवाले सबसे आगे?
कानपुर के पुलिसवालों के आशिक मिजाजी को देखकर अधिकारी भी परेशान हो गए थे, महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लीलता की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। साल 2023 में अधिकारियों ने रंगीन मिजाज पुलिस वालों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद भी कई पुलिसवालों की हरकतें सामने आईं।
यह भी पढ़ें: पुलिस अफसर ने भुगती ‘रंगरलियों’ की सजा, डिमोशन कर बना दिया सिपाही
महिला सिपाहियों को ही रात में कॉल करता था दारोगा
मुरादाबाद का एक रंगीन मिजाज दारोगा पर आरोप लगा कि वो थाने पर तैनात महिला सिपाहियों को रात में व्हाट्सएप कॉल करता था। मनचाही ड्यूटी लगवाने का ऑफर देता था और मिलने का दबाव बनाता था। इसके बाद आरोपी दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया था। मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।
अपने साथ लगवाई ड्यूटी, फिर की अश्लीलता
नोएडा में एक महिला दारोगा ने SHO पर आरोप लगाया कि अपने साथ ड्यूटी लगवाई और फिर अश्लील हरकत करने लगा। इस मामले पर बवाल बढ़ता देख CP लक्ष्मी सिंह ने जांच DCP महिला सुरक्षा को सौंपी थी।
ये तो चंद घटनाएं हैं, उत्तर प्रदेश के रंग मिजाज पुलिसवालों और अधिकारियों के एक से बढ़कर एक मामले हैं, जिन्हें सुनकर हैरानी होना कोई बड़ी बात नहीं है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines