हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैगी के साथ चावल खाना बना काल! 10 साल के बच्चे की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

Maggi : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां मैगी के साथ चावल खाने से परिवार के 6 लोग बीमार हो गए जबकि एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

Maggi : भूख लगने पर सबसे जल्दी कुछ बनाकर खाने का मन करता है तो वह है मैगी! प्रचार किया गया कि मैगी सिर्फ दो मिनट में ही बन जाती है इसीलिए ये लोगों के बीच पॉपुलर हो गई। लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में इसी मैगी की वजह से एक परिवार के छह लोग बीमार हो गए और एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है।

बताया जा रहा है कि चावल के साथ मैगी मिलाकर खाने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि परिवार के 6 लोग फूड पॉइजनिंग शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि 10 साल के बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने मैगी के साथ चावल मिक्स कर खाया था। इसके बाद सभी उलटी और दस्त करने लगे। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोग ठीक हो गए लेकिन दस साल के बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार की रात को परिवार मैगी के साथ चावल खाकर सोया था और रात में लोगों की हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार को अपस्ताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेजा गया लेकिन अचानक एक बच्चे की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

दस साल के बच्चे की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और मैगी के साथ चावल खाने को लेकर लोगों में भय है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर मैगी खाने के बाद परिवार के लोगों की तबियत क्यों बिगड़ी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था खिलाड़ी, जोर जोर से आने लगीं ‘नॉटी आवाजें’; रिएक्शन हो रहा वायरल

क्या होते हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण?

विज्ञापन

इस दौरान पेट में तेज दर्द होता है। 15 से 20 मिनट के अंतराल में उल्टी होती है।दस्त होने लगते हैं। खाना खाते ही उलटी हो जाती है, सिर में तेज दर्द होने लगता है। शरीर बहुत ज्यादा थका हुआ और कमजोर महसूस होने लगता है। बुखार भी आ जाता है। ये फूड पॉइजनिंग के कुछ लक्षण हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola