Noida Ved Van Park Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कपल के प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, वेद वन पार्क में घटी इस घटना में यह कपल एक-दूसरे के मुंह में थूककर पानी पीने का अनोखा काम कर रहा है, यह सब कैमरे में कैद हो गया और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस तरह के कंटेंट पर रोक लगनी चाहिए
इस वीडियो को सबसे पहले @GreaterNoidaW यूजर के द्वारा X पर साझा किया गया था। साथ में हिंदी में लिखी गई पोस्ट में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार पर चिंता भी व्यक्त की गई है। इसमें लिखा है, “दिल्ली मेट्रो के बाद अब नोएडा सेक्टर-78 के वेद वन पार्क में ऐसे अभद्र लोग दिखने लगे हैं, जो लाइक और कमेंट के लिए ऐसे बेतुके कंटेंट बना रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कंटेंट बनाने पर रोक लगनी चाहिए।”
यह भी पढ़ें- मेट्रो है या बाग, शख्स ने कोच में बना डाला हैंगिंग झूला, लोग बोले- बहुत दिन से सोया नहीं होगा बेचारा
साइबर सेल की मदद से की जा रही पहचान
इस वीडियो में एक लड़की को पार्क में बैठे हुए, बोतल से पानी पीते हुए दिखाया गया है। इसके बाद वह अपने साथी के मुंह में पानी थूक देती है और इसके बदले में युवक भी लड़की के मुंह में वापस पानी थूक रहा है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद इसे लेकर डीसीपी नोएडा ने क्षेत्र में गश्त/चेकिंग और आवश्यक कार्रवाई के लिए, थाना प्रभारी सेक्टर-113 नोएडा (मो.) -8851066516 को भविष्य में सतर्क रखने हेतु जारी किया गया है। साथ ही साइबर सेल की मदद से की इनकी पहचान भी की जा रही है।
एक यूजर ने लिखा, शर्म की बात है!
इस पोस्ट को लेकर X पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “शर्म की बात है! ऐसी चीजें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होनी चाहिए,” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “यह बिल्कुल बेतुका है।” इसके साथ ही कई यूजरों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से कार्रवाई करने की अपील भी की है।
वहीं, एक ने लिखा है कि “यह चिंता का एक गंभीर विषय है, @Uppolice @112उत्तरप्रदेश @noidapolice @cyberpolice_up से अनुरोध है कि ऐसे घटिया लोगों पर नजर रखें तथा कृपया कार्रवाई करें और उनसे माफीनामा वीडियो जारी करवाएं।”
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines