नोएडाः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सोसायटी की लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के दो दिन बाद अब नोएडा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक सोसायटी में भी लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते ने एक डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के कई मामले सामने आए हैं।
15-20 दिन पहले का बताया वीडियो, दोनों में हुआ था समझौता
घटना नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की बताई जा रही है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि यह घटना 15-20 दिन पहले की है। पास के मेडिकल स्टोर के डिलीवरी ब्वॉय पर लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि कुत्ते के मालिक और पीड़ित में समझौता हो गया था। उसे इलाज के लिए पैसे भी दिए। हालांकि लोगों ने कुत्ते के मालिक और कुत्ते की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अब इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई है।
गाजियाबाद में भी लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा था
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही गाजियाबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक पालतू कुत्ते ने ट्यूशन से घर लौट रहे बच्चे को काट लिया था। बच्चा दर्द से तड़पड़ा रहा था। यह वीडियो गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स काउंटी सोसायटी का था। वीडियो में दिख रहा है कि एक पालतू कुत्ता अपनी मालकिन के साथ लिफ्ट में घुसता हुआ नजर आ रहा था। कुत्ते को देख लिफ्ट में पहले मौजूद बच्चा बाहर की ओर जाने लगा तो कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया, लेकिन महिला ने बच्चे की मदद तक नहीं की।
नगर निगम ने महिला पर लगाया पांच हजार का जुर्माना
बच्चे के माता-पिता ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गाजियाबाद नगर निगम ने मामले की जांच की। महिला से कुत्ते का रजिस्ट्रेशन मांगा, जो उसके पास नहीं था। इसके बाद गाजियाबाद नगर निगम ने महिला पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आपको बता दें कि नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं बल्कि कई जिलों में कुत्तों के हमले की घटनाएं हुई हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने हमला करके अपने मालिक की जान ले ली थी।
आगरा में बच्ची को मार डाला था आवारा कुत्तों ने
उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले में दो माह पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची पर गली के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। बच्ची किसी काम से गली में गई थी। तभी पांच-छह कुत्तों ने उसे घेर लिया। बच्ची को नोंच डाला। गांव वालों और परिवार वालों ने गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर 30 से ज्यादा जख्म थे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत की, लेकिन दूसरे दिन बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था।
नोएडा में महिला प्रशासनिक अधिकारी पर किया था हमला
पिछले माह ही नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली महिला अधिकारी पर भी सोसायटी में ही कुत्ते ने महला कर दिया था। महिला गाजियाबाद प्रशासन में वरिष्ठ पर तैनात थीं। घटना के मुताबिक वह एक दिन सुबह अपनी सोसायटी में टहल रही थीं। तभी आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला अधिकारी को चोटें भी आई थीं। उन्होंने तत्काल नोएडा के संबंधित विभाग को फोन किया। सूचना पर डॉग कैचर टीम पहुंच गई। उन्होंने कुत्ते को पकड़ा तो सोसायटी में रहने वाले पशु प्रेमी (Dog Lovers) आ गए। कुत्ते को पकड़कर ले जाने का विरोध करने लगे। मामले ने तूल पकड़ा था।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
18 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines