'समझो ना जरा तुम... मौसम के इशारे...' गाने पर महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया Insta Reel वायरल हुआ, निलंबित
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी में Instagram Reels बना कर अपने अकाउंड पर अपलोड कर दीं। इन रील्स में वह फिल्मी गानों और फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है। वहीं इन रील्स के वायरल होने के बाद एसएसपी मुरादाबाद ने उसे निलंबित किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिला पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए हैं।
आज के समय में युवाओं पर सोशल मीडिया का भूत सवार है। इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवा छाए हुए हैं, लेकिन सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग भी विभाग के कायदे और नियमों को भूल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद जिले से सामने आया है। यहां पुलिस लाइंस थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला सिपाही ने वर्दी में कई इंस्टाग्राम रील्स बनाकर अपलोड कर दीं, जो अब वायरल हो रही हैं।
वहीं कुछ लोगों ने इन रील्स को ट्विटर पर अपलोड करते हुए मुरादाबाद पुलिस को टैग कर दिया। मुरादाबाद एसएसपी को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के ही आगरा जिले से एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने थाने में वीडियो बनाया था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने बाद में पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
महिला सुरक्षा दल में नियुक्त म0कां0 द्वारा वर्दी में रील्स/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये हैं, उसके इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, इस कृत्य के लिये म0 कां0 को निलम्बित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात @moradabadpolice की बाईट। pic.twitter.com/Sj9u3d61CQ
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) September 8, 2022
मुरादाबाद के एसपी क्राइम की ओर से एक वीडियो बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक महिला आरक्षी के पुलिस की वर्दी और सादा वर्दी में वीडियो (Reels) सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पुलिस नियमावली के खिलाफ है। एसएसपी ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया है। साथ ही जिला पुलिस के सभी कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में कोई भी इस तरह का कृत्य न करे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: