Uttar Pradesh First Glass Bridge: आपने बिहार के राजगीर में बना ग्लास ब्रिज की कई तस्वीरें तो देखी ही होंगी। अब यूपी में भी ठीक वैसा ही ग्लास ब्रिज बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज चित्रकूट में तुलसी में बनकर तैयार है। इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार में बनाया गया है।
टूरिस्ट के लिए कब खोला जाएगा ये स्पॉट
यूपी के ये ग्लास स्काई वॉक ब्रिज को टूरिस्ट के लिए लोकसभा चुनाव के बाद खोला जाएगा। इस ब्रिज का निर्माण करवाने में कुल 3.70 करोड़ का खर्च आया है। इस ब्रिज के आसपास हर्बल गार्डन और रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। फ्यूचर में ये ईको टूरिज्म का बड़ा केंद्र होगा। बता दें कि जिस झरने के ऊपर बना था उसे शबरी जलप्रपात के नाम से जाना जाता था । बाद में इसका नाम बदलकर तुलसी जलप्रपात कर दिया गया।
40 फीट की ऊंचाई पर बना है ये ब्रिज
इस ग्लास ब्रिज को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। धनुष और बाण के आकार में बने इस ब्रिज की लंबाई 25 मीटर है, जबकि दोनों पिलर के धनुष के बीच की चौड़ाई 35 मीटर है। इस ब्रिज पर लोग जब चलेंगे तो नीचे के जंगल और चट्टानों से गिरते झरने का खूबसूरत नजारा नजर आएगा।
200 फीट ऊंचाई पर बना है राजगीर का ग्लास ब्रिज
आपको बता दें कि राजगीर के ग्लास ब्रिज पर चलकर ऐसा लगता है कि पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है। बता दें कि इस ब्रिज को चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 200 फीट है, जो उत्तर प्रदेश के ब्रिज से दोगुनी अधिक है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
19 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
23 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines