Banda Reel Viral : रील बनाने का खुमार लोगों के सिर पर इस कदर हावी हो चुका है कि अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। रील के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना हुई है। रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव का रहने वाला शिवम खंभे से लटककर रील बना रहा था। वह उल्टा लटककर व्यायाम कर रहा था और उसका एक दोस्त इसका वीडियो बना रहा था लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि शिवम नीचे की ओर गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी खतरनाक लगी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। शिवम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक स्कूल की छत से उल्टा लटककर रील बनवाता दिखाई दे रहा है। अब ये स्पष्ट नहीं है कि घटना इसी वीडियो को बनाते वक्त हुई या किसी और जगह!
वहीं परिजनों का कहना है कि शिवम इस तरह के रील बनाया करता था, उसे कई बार टोका भी गया था। हालांकि वह खतरनाक रील बनाना बंद नहीं करता था। शिवम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों को जब शिवम की मौत की जानकारी मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : PM मोदी की रैली में घुटने के बल पहुंचा कार्यकर्ता, CM ने शेयर किया वीडियो तो लोग पूछने लगे सवाल
वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस देश में लोग रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से बिलकुल नहीं कतराते। एक अन्य ने लिखा कि जब ये लोग खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं तो इन पर कोई रोक नहीं लगता। इस तरह की घटनाओं के बाद ही लोगों की आंख खुलती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines