Crazy Female Police Viral Video: भारत के कई इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। हालांकि दुनिया में कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां ठंड इतनी अधिक होती है कि पानी तक जम जाता है। गर्म पानी बर्फ बन जाता है, तालाब और नदियां बर्फ में तब्दील हो जाते हैं। अमेरिका के वर्मोंट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक तालाब पर ठंड के कारण बर्फ की चादर जमा हो गई थी, इस पर दो बच्चियां खेलने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची तालाब में गिर गई ।
बर्फ बन चुके तालाब के ऊपर लड़की खेल रही थी, इस दौरान बर्फ का टुकड़ा टूट गया और लड़की ठंडे तालाब के पानी में गिर गई। ठंड के कारण वह ना तो मदद मांग सकती थी और ना ही खुद निकल पाई। वह काफी देर तक पानी में पड़ी रही। एक बुजुर्ग ने लड़की को बर्फीले पानी में डूबते देखा लेकिन वह बचाने के लिए नहीं जा सकता था। ऐसे में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
हेल्पलाइन नंबर पर आए कॉल के बाद दो पुलिसकर्मियों की टीम वहां पहुंची और बच्चो को डूबता देख एक महिला पुलिसकर्मी ने बिना कुछ सोचे समझे बर्फीले पानी में छलांग लगा दी। वह बच्ची के पास पहुंची और उसे खींचकर बाहर लेकर आई। महिला के शरीर में लगे कैमरे में यह पूरा रेस्क्यू कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी जान बच गई। वीडियो सामने आने के बाद अब लोग महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि असली हीरो यही है। एक ने लिखा कि मां बाप पर कार्रवाई करनी चाहिए, आखिर वह बच्चों का ध्यान क्यों नहीं रखते हैं? एक ने लिखा कि कड़ाके की सर्दी में जहां लोग घर से नहीं निकलना चाहते, इस अधिकारी ने बर्फीले पानी में छलांग लगा दी , वाकई बड़ा काम है।
अस्पताल पहुंचने के बाद बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर्स ने खतरनाक स्थिति बताया था हालांकि बच्ची पूरी तरह ठीक हो गई है । अब विभाग द्वारा मदद के लिए सामने आए बुजुर्ग और पानी में कूदी महिला पुलिसकर्मी को सम्मानित करने के लिए सिफारिश की गई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines