हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: उड़ते प्लेन में लीकेज से भरा पानी! वीडियो देख समझ जाएंगे पूरा मामला

US News: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हवा में उड़ती हुई फ्लाइट में पानी भरता नजर आ रहा है। जानिए फ्लाइट में पानी कहां से आया।

विज्ञापन

US News: सफर को दौरान यात्रियों के सामने कई परेशानियां आती हैं। बस और ट्रेनों में कई बार गंदगी की वजह से यात्रा खराब हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो डलास से मिनियापोलिस जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट का सामने आया है। जिसमें फ्लाइट के गलियारे में पानी भरता दिख रहा है। कुर्सी की पेटी बांधे बैठे यात्रियों के पैरों के नीचे अचानक से पानी आने लगता है। इस बहते पानी को रोकने में केबिन स्टाफ पूरी तरह से नाकाम रहा।

कहां से आया पानी?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट के गलियारे में पानी भरता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने टॉयलेट इस्तेमाल किया, जिसके बाद उसने फ्लाइट अटेंडेंट को पानी के रिसाव की जानकारी दी थी। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि केबिन स्टाफ इस रिसाव को रोक नहीं पाया। जिसकी वजह से पानी टॉयलेट से बहता हुआ फ्लाइट के गलियारे तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: किस देश में है दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, जिसका डिजाइन नहीं है किसी मास्टरपीस से कम

पानी से बचते नजर आए यात्री

फ्लाइट का सफर सबसे आरामदायक माना जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पानी आने के बाद यात्री थोड़े असहज हो जाते हैं। जिसके बाद कई लोग इधर उधर जाते दिख रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें सिंगापुर एयरलाइन की SQ 424 फ्लाइट में भी पानी भरने का वीडियो सामने आया था। उड़ान के समय सिंगापुर में जबरदस्त बारिश हो रही थी, जिसका पानी फ्लाइट की छत से बहते हुए सीटों तक पहुंच गया था। इस दौरान यात्रियों ने गीली सीटों पर बैठकर ही सफर किया था।

ये भी पढ़ें: हवा में उड़ते ड्रोन पर मगरमच्छ का हमला; फिर हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख लोग हुए हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें