Aldiara Doucet Hand Funeral: जिस तरह टीवी की सुपरस्टार हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में भी हिम्मत दिखाते हुए इलाज करवा रही हैं। ठीक उसी तरह अमेरिका की 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्डियारा डौसेट (Aldiara Doucet) कैंसर से जूझ रही हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देख कई सारे कैंसर सर्वाइवर मोटिवेशन लेते हैं। दरअसल एल्डियारा डौसेट को एक दुर्लभ कैंसर है जिस वजह से उनके दाहिने हाथ को काटना पड़ा। लेकिन उनकी हिम्मत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि इस मुश्किल वक्त में भी उन्होंने अपने कटे हुए हाथ का अंतिम संस्कार कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।
दुर्लभ कैंसर से जूझ रही हैं एल्डियारा डौसेट
सोशल मीडिया पर “बायोनिक बार्बी” के नाम से मशहूर डौसेट को ‘सिनोवियल सार्कोमा’ नाम का दुर्लभ कैंसर है जिसकी वजह से उन्होंने अपना एक हाथ खो दिया है। डौसेट की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, जी हां उनके 510,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। दरअसल डौसेट को जो कैंसर है वो दुर्लभ है जिससे हर साल सिर्फ़ करीब 1,000 लोग ही जूझते हैं। बता दें कि इंफ्लूएंसर को इस बीमारी के बारे में 3 साल पहले पता चला था, तभी से उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
दर्द से निजात पाने के लिए गर्म पानी में डाला हाथ
तीन साल से इस बीमारी का हिम्मत से सामना करने वाली डौसेट को शुरुआत में बहुत दर्द होता था। ऐसे में एक दिन उन्होंने असहनीय दर्द से निजात पाने के लिए उबलते पानी में अपना हाथ डाल दिया। उनकी कीमोथेरेपी चली और रेडिएशन के अलावा कई सर्जरी करवाने के बावजूद, डौसेट को तीन साल के दौरान तीन बार कैंसर का सामना करना पड़ा। यहां तक कि बीमारी से राहत मिलने के बाद भी, बीमारी के फिर से उभरने का डर बना रहा। अक्टूबर में, उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण कोहनी के नीचे से उसका दाहिना हाथ काटने का फैसला किया गया।
किया कटे हाथ का अंतिम संस्कार
डौसेट ने सर्जरी से पहले, अपने हाथ पर मैसेज लिखकर आभार व्यक्त किया, जिससे उसके जीवन में उसके महत्व का पता चला। इसके बाद उसने अंतिम विदाई के रूप में अपने हाथ का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। 15 जनवरी को, डौसेट ने काले रंग के कपड़े पहने और घूंघट के साथ, एक इमोशनल कर देने वाले समारोह आयोजित किया जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ अपने कटे हुए हाथ का अंतिम संस्कार किया।
उनके कटे हुए हाथ को एक ग्रे कंबल में लपेटा गया, उसके नाखूनों को काले रंग से रंगा गया था, कलाई पर एक लाल फूल सजा हुआ था। जैसे-जैसे वह उस ओर बढ़ी, उसकी आंखों में आंसू भर आए, लेकिन वह मुस्कुराई क्योंकि उसे अपने हाथ से मिली यादें याद आ गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो गया कि अब तक करीब 5 मिलियन लोग देख चुके हैं और डौसेट की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: DU की लड़की का IITian Baba ‘अवतार’, Video देख आप भी कहेंगे- वाह क्या एक्टिंग है!
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
13 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
17 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines