US Ambassador Garcetti danced on Bollywood Song: दुनियाभर में दिवाली की धूम है, इस बीच नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो यहां हो रहे Diwali Celebration 2024 है, जिसमें अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई पड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अमेरिकी राजदूत बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की मूवी बेड न्यूज के गाने ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ पर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह दोनों हाथ हिलाकर विक्की का सिग्नेचर स्टैप करते हुए नजर आ रहे हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो में दूतावास के अंदर ही मंच सजा हुआ है।
ये भी पढ़ें: Video: 3 हाथियों की मौत पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे 35 हाथी, आंखें गीली और चेहरे पर दिखी मायूसी
डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल
मंच पर अमेरिकी राजदूत और अन्य कर्मचारी कलाकारों के साथ डांस कर रहे हैं। बता दें अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, ये लोग धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। अमेरिका में कई जगह स्थानीय सरकार भारतीयों के लिए दिवाली पर स्पेशल इंतजाम करती है जहां लोग दिवाली मेला लगाते हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
अमेरिकी और भारत में गहरे रिश्ते
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां डांस परफॉर्मेंस, खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान अमेरिकी राजदूत Eric Garcetti ने कहा कि जैसा कि हम प्रकाश की यात्रा का जश्न मनाते हैं, हम भारतीय अमेरिकियों के अमूल्य योगदान का भी सम्मान करते हैं जिन्होंने अमेरिका और भारत के संबंधों को गहरा किया है।
ये भी पढ़ें: आधी रात को धमाकों और झटकों ने फैलाई दहशत, 300 लोगों ने छोड़ा घर; केरल में चौंकाने वाला मामला
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
6 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
5 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines