Urfi Javed Latest Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अब तक ना जाने अपने कितने ही अतरंगी फैशन आइडियाज से फैंस को चौंकाया है। कभी वो फोटोग्राफ से बनी ड्रेस पहनती हैं, तो कभी बिजली के तार से, कभी लोहे की चेन, तो कभी बोरी, कभी कैंडी फ्लॉज, तो फूलों की पंखुड़ी, तो कभी कांच की बनी ड्रेस।
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर अभिनेत्री फिर चर्चा में है। क्लिप में उर्फी ने स्किन कलर की बॉयशॉर्ट्स पहन रखी है और ऊपर से रस्सी लपेट रखा है।
हर बार नए-नए आउटफिट आइडियाज के जरिए उर्फी अपना फैशन लेवल बढ़ाती चली गईं, जिसे लेकर कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो कई बार लोगों ने उनकी सराहना भी की। मगर सुर्खियां बटोरने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इस बार उर्फी जावेद के फैशन सेंस के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो (Urfi Javed Latest Video) सामने आया है, जिसमें उन्हें शरीर में रस्सी लपेटे हुए देखा जा सकता है।
साथ ही गले में हेवी नेक पीस और नाक में नथ पहनकर उन्होंने अपने सीने को हाथों से ढक रखा है। हेयर स्टाइल की बात करें, तो उर्फी ने अपने बालों का हाई बन बनाकर उसे लाल गुलाब से सजाया है। उर्फी के इस वीडियो पर फैंस के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उर्फी की तारीफ भी की है। उनके इस अंदाज की तारीफ करते हुए कुछ लोगों ने लिखा, ‘गॉर्जियस फ्लॉलेस इर्रेसिस्टेबल’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘सो हॉट’।
एक्ट्रेस ने जैसे ही इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया, ये देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। नेटिजेंस ने भी इसपर कमेंट करने में देरी नहीं की और ताबड़तोड़ कमेंट्स की बौछार कर दी। गोयाकि, हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। एक यूजर ने लिखा- ‘तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया’, दूसरे ने लिखा- ‘ज्यादा नहीं हो गया,अजीब है ये लड़की सच में’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बिचारी पे कपड़ा नहीं है।’
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
17 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines