UPSC Topper Aditya Shrivastava Video Viral : UPSC का रिजल्ट जारी हो गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव को पहला स्थान मिला है। आदित्य श्रीवास्तव कानपुर IIT से पढ़ चुके हैं और फिलहाल IPS की ट्रेनिंग कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित ही आदित्य ने दोस्तों के साथ ऐसी ख़ुशी मनाई कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
IAS अवनीश शरण ने शेयर किया किया वीडियो
टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के सेलिब्रेशन का वीडियो IAS अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर IAS अवनीश शरण ने लिखा है कि टॉपर होने की खुशी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य को उनके दोस्त कंधे पर उठाए हुए हैं और खुशी से चिल्लाते हुए मेस से बाहर निकल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आदित्य श्रीवास्तव के टॉप होने के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। आदित्य की मां ने कहा है कि वह बहुत खुश हैं। यह सब लोगों, भगवान के आशीर्वाद और उनकी कड़ी मेहनत के कारण है। आदित्य की मां ने बताया कि उनके पिता ने परीक्षा में टॉप करने के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहित किया।
आदित्य के सेलिब्रेशन का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गजब की खुशी है भाई, आदित्य से ज्यादा तो उनके दोस्त खुश दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये होती टॉपर बनने की खुशी। एक अन्य ने लिखा कि दोस्त ऐसे होने चाहिए जो आपकी कामयाबी पर आपसे ज्यादा खुश हों।
यह भी पढ़ें : UPSC 2023 Result: इस बार देश को मिले कितने IAS-IPS? जानिए किस सेवा में कितने नए अधिकारी
बता दें कि आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए 1016 उम्मीदवारों (664 पुरुष और 352 महिलाएं) का चयन हुआ है। टॉप 5 में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines