Upsc results 2023 success story: सिविल लोक सेवा की रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार परीक्षा में 1016 लोगों ने बाजी मारी है। हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली रूहानी ने इस परिक्षा में पांचवी रैंक हासिल किया है। रूहानी इसके पहले दो बार यूपीएससी सर्विस क्रैक कर चुकी हैं। वो साल 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में सफल रही और उस समय वो आईईएस मिला। अपने तीन साल के सर्विस में वह 2 साल तक नीति आयोग में तैनात रही थीं।
UPSC 2022 में रूहानी को मिली 159 वीं रैंक
आईईएस ऑफिसर बनने के बाद भी रूहानी ने उम्मीद की डोर थामे रखी और 2022 में फिर यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुई। मेहनत रंग लाई और दूसरी बार भी परीक्षा में सफल रही। इस बार उन्हें 159 वीं रैंक मिली। रूहानी फिलहाल हैदराबाद में आईपीएस सर्विस की ट्रेनिंग ले रही हैं। बता दें कि उन्हें यूपी कार्डर मिला है।
दिल्ली के सेंट स्टीफंसल से ग्रेजुएट हैं रूहानी
हरियाणा का नाम रौशन करने वाली रूहानी के माता-पिता दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। रूहानी ने सेंट स्टीफंस से इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन किया है। वहीं उन्होंने इग्नू से इकोनॉमिक्स से मास्टर की डिग्री पूरी की है। रूहानी हमेशा से एक आईएएस अफसर बनना चाहती थी। यही वजह रही उन्होंने अपना ध्यान सिविल सर्विसेस की तरफ फोकस किया और आईईएस और आईपीएस अफसर बनने के बाद भी वो लगातार कोशिश करती रहीं।
यह भी पढ़ें:UPSC Success Story: छोटी उम्र में गुजरी मां, पिता ने रिक्शा चलाकर किया गुजारा, सिविल सेवा में 48वीं रैंक लाकर IAS बना बेटा
सिविल सेवा परीक्षा में टूटा दो बार का रिकॉर्ड
पिछले दो बार से सिविल सेवा परीक्षा में दो बार का रिकॉर्ड टूटा है। 2022 में टॉप 5 में लड़कियों का कब्जा रहा। वही 2021 के रिजल्ट की बात करें तो टॉप 5 में 4 लड़कियां शामिल थी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines