खेल में रुकावट बनी इंजरी तो शुरू की UPSC की तैयारी, ऐसे खिलाड़ी से IPS बन गई पूर्व DGP की बेटी

Kuhoo Garg UPSC : उत्तराखंड के डीजीपी रहे अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने एक इंजरी के बाद UPSC की तैयारी शुरू की है और अब उन्होंने सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है।

Ashok Kumar Ex DGP

Kuhoo Garg UPSC : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने इस परीक्षा को टॉप किया है और पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी भी इस परीक्षा को पास किया है। अशोक कुमार ने बेटी के पास होने की जानकारी देते हुए उसके संघर्षों को भी साझा किया है।

पूर्व डीजीपी की बेटी ने पास की UPSC परीक्षा 

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग को 178वीं रैंक मिली है और उनका चयन IPS के तौर पर हुआ है। कुहू गर्ग वैसे तो एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और एक इंजरी ने उन्हें UPSC की तैयारी करने के लिए मजबूर किया और अब वह IPS बन गई हैं।

यूपीएससी की तैयारी से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुहू एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। IPS अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया गया कि कैसे उनकी बेटी को खेल के दौरान एक इंजरी हुई और UPSC की तैयारी करने का मौका मिल गया।


अशोक कुमार ने बताया कि कुहू बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं और उसने 9 वर्ष की उम्र से ही खेलना चालू कर दिया था । कुहू ने 56 नेशनल / आल इंडिया रैंकिंग और 19 इंटरनेशनल पदक जीते हैं। कुहू विमेंस डबलस और मिक्स्ड डबलस में खेलती थी और वर्ल्ड रैंक 34 तक रह चुका है। वह 2018 मे वर्ल्ड चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल भी खेल चुकी हैं।

अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के बाद हुए UBER कप ट्रायल में कुहू को घुटने की इंजरी हो गई थी और ACL टेअर हो गया था जिसके बाद सर्जरी करानी पड़ी थी। ऐसे में एक साल तक किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेना संभव नहीं था तो UPSC की तैयारी करने का फैसला किया और उनका सलेक्शन हो गया।

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी ने बताया कि 6 साल तक अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खेलने और ओपन केटेगरी मे वर्ल्ड चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल खेलने वाली कुहू पहली खिलाड़ी होगी जो IAS/IPS बन पायी है। वहीं अपनी सफलता के बाद कुहू का कहना है कि उनके रोल मॉडल पिता ही हैं। पिता और अन्य अधिकारियों की वजह से ही उन्होंने UPSC एग्जाम देने का फैसला किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ