UP Police save python life: बीते सप्ताह यूपी से सटे ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक अजगर के ट्रक में घुसने का मामला सामने आया था, इसके बाद एक बार फिर परी चौक से ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने समय रहते अपनी टीम के साथ अजगर का रेस्क्यू कर उसे वहां से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
12 हजार से अधिक बार देखा अजगर का वीडियो
स्थानीय थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, अजगर के ट्रक में फसे होने की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र राठी अपनी टीम और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि वहां पर 8 फीट का अजगर ट्रक में फंसा हुआ था, जिसके बाद पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रस्सी और बोरी की मदद से पकड़ा और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। घटना के बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया, जिसे 12 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस टीम की ओर से किए गए इस सराहनीय और संघर्षभरे प्रयासों की सराहना हो रही है।
रेस्क्यू के दौरान ट्रक से निकलकर बाइक में जा घुसा अजगर
सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे वीडियो में अजगर को ट्रक के अगले हिस्से में लिपटा हुआ देखा जा सकता है, जिसका आधा भाग वाहन के पीछे तक फैला हुआ है। हालाँकि, अजगर रेस्क्यू के दौरान भागने में सफल हो जाता है और पास की एक मोटरसाइकिल को अपना ठिकाना बना लेता है। हालांकि, इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारी अजगर को बाइक से निकालने में कामयाब होते हैं।
पूर्व में भी वायरल हुआ था अजगर का वीडियो
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा के परी चौक से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया था। उस मामले में भी यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले यूपी पुलिस को इनोवेटिव पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर भरपूर प्रशंसा भी मिली थी। यूपी पुलिस की ओर से जारी हुए वीडियो में एक हिरण सड़क पार करने से पहले धैर्यपूर्वक ट्रैफिक रुकने का इंतजार कर रहा था। जारी किए गए वीडियो के जरिए पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया था।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
7 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines