Uttar Pradesh Police Video Viral : उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों की वजह से विवादों में रहती है। कभी मुंह से फायरिंग कर अपराधियों को घायल कर देती है तो कभी आशिक मिजाज अधिकारी चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिसवाले शराब के नशे में टल्ली दिखाई दिए। वर्दी पहने सड़क किनारे पड़े दिखे। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि तत्काल मदद के लिए तैनात Dail 100 कार को ही मयखाना बना दिया गया है।
मामला जालौन का बताया जा रहा है। डायल 100 कार का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। गाड़ी में एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ है और वीडियो बना रहा शख्स उससे पूछ रहा है कि गाड़ी में पानी की बोतल, नमकीन तो है लेकिन क्वाटर कहां छुपा लिए?
इस पर पुलिसकर्मी इस बात से इनकार कर रहा है कि कार में शराब है लेकिन वीडियो बना रहे शख्स ने गाड़ी में रखी शराब को खोज लिया। वीडियो बना रहे शख्स ने कहा कि ये कोई अच्छी बात है? आप ड्यूटी पर शराब पी रहे हो? कहीं गाड़ी चलाते वक्त संतुलन बिगड़ गया तो…?
हालांकि पुलिसकर्मी इस बात से इनकार करता रहा कि उसने शराब पी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं कि पुलिस कार को बार बना रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिस को अपनी छवि का ही ख्याल नहीं है तो विभाग की बदनामी तो होगी ही। एक ने लिखा कि जब इनको बार में जाने की छुट्टी नहीं मिलती तो कार में ही एंजॉय करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि मुंह से गोली मारने वाली पुलिस के लिए ये कोई बड़ी बात है क्या?
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines