Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स की पत्नी ने जब दो बच्चों को जन्म दिया तो वह बहुत खुश हुआ लेकिन जब तीसरी बार पत्नी गर्भवती हुई तो पति हैरान रह गया। पति ने जब पत्नी से इस बार बातचीत की तो पत्नी ने हैरान करने वाली जानकारी बताई। पत्नी की सच्चाई सुनकर पति पत्नी से दूर भागने लगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पति-पत्नी प्रेम से रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी थे लेकिन जब तीसरी बार महिला प्रेग्नेंट हो गई तो पति का माथा ठनक गया। पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि उसका गांव के ही रहने वाले एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं पत्नी ने दो बच्चों को लेकर जो सच्चाई बताई, वह तो और हैरान करने वाली है।
4 -5 साल से चल रहा था अवैध संबध
जिन दो बच्चों को शख्स अपना बच्चा मान रहा था, पत्नी ने बताया कि ये दोनों बच्चे भी उसके नहीं है बल्कि प्रेमी के ही है। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच 4 से 5 सालों से अवैध संबंध चल रहा था और चोरी-छिपे मिलते थे। किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी, इसी बीच महिला प्रेमी के दो बच्चों की मां भी बन गई। पति अपना समझकर उन्हें अपनाता गया।
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले नतीजे बताओ, एक करोड़ जीतो, इंदौर के प्रोफेसर का बड़ा ऐलान
पत्नी ने बताया- प्रेमी से कर ली है शादी
हालांकि जब तीसरी बार महिला प्रेगेंट हुई तो पति को शक हो गया। पति ने जब पूछताछ की तो यह चौंकाने वाली जानकरी सामने आई। पत्नी के बारे में कड़वी सच्चाई सामने आने के बाद पति हैरान रह गया। वह तब और चौंक गया जब उसे पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है।
यह भी पढ़ें : हिजाब के बाद दाढ़ी पर बवाल! कॉलेज नियम पर क्यों हुआ विवाद? सीएम ने दिया दखल
पति ने इसके बाद अपनी पत्नी के खिलाफ कदम उठाया और उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई लेकिन प्रेमी ने भी अपने घर रखने से मना कर दिया लेकिन जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो प्रेमी को झुकना पड़ा और वह घर में रखने को मजबूर हुआ।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines