Maha Kumbh 2025 Viral Girl: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है। रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है। ऐसा ही महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ हुआ। उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी कजरारी आंखों के इस कदर दीवाने हो गए कि मोनालिसा का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिससे परेशान होकर वह अपने घर लौट आईं। खूबसूरती में मोनालिसा की बहन भी उनके कुछ कम नहीं है। मोनालिसा के जाने के बाद उनकी बहन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
मोनालिसा की बहन का वीडियो वायरल
जब से मोनालिसा का वीडियो सामने आया तभी से लोग उनसे मिलने के लिए महाकुंभ पहुंचने लगे। इसके बाद मोनालिसा को मजबूरन अपने घर वापस आना पड़ा। इसके बाद लोगों को एक नई वायरल गर्ल मिल गई है, जोकि मोनालिसा की बहन है। वह भी अपनी बहन से खूबसूरती के मामले में कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
एक वीडियो में मोनालिसा ने गाना गाकर सुनाया था। हाल में एक वीडियो सामने आया जिसमें मोनालिसा की वहन से गाना गाने की फरमाई करते दिख रहे हैं। लेकिन वह भी अपनी बहन की तरह ही इन लोगों से परेशान होते दिख रही है। लाइव टाइम्स के रिपोर्टर उनसे गाना गाने की बात कहते हैं तो वह कहती है कि भैया आज लेट हो रहे हैं।
परेशान हुईं मोनालिसा
महाकुंभ 2025 में वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी खूबसूरती की वजह से परेशान हो गई हैं। जिसको लेकर उन्होंने एक वीडियो में बात की। वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि उनको मीडिया वालों और दूसरे लोगों ने बहुत परेशान किया है। इससे मेरे माता-पिता भी परेशान हो गए, जिसके चलते उन्होंने मुझे वापस गांव भेजने का फैसला किया है। मोनालिसा के वायरल होने के बाद से उनकी बहन के अलावा उनकी दोस्त के भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines