---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election Result : जितने किए विवाद, उतने भी नहीं मिले वोट! स्वामी प्रसाद मौर्य की हालत खराब

UP Lok Sabha Election Result : विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य बुरी तरह हारते दिखाई दे रहे हैं। कुशीनगर से वह मैदान में हैं लेकिन वोटों की संख्या देखकर आपको भी हैरानी होगी।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election Result  : उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे विवादित बयान देने वाले नेताओं में स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी टॉप लिस्ट में आता है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं और पार्टी बदलने में माहिर माने जाते हैं। मौर्य कुशीनगर से लोकसभा चुनाव में उतरे लेकिन अभी तक सामने आये रुझानों में उनकी हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य की हालत खराब

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सपा में गए और फिर सपा से निकलने के बाद अपनी पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सिंबल पर मैदान में थे लेकिन 11 बजे तक हुई वोटों की गिनती में मौर्य को महज 4739 वोट मिले।

---विज्ञापन---

कुशीनगर से बीजेपी ने विजय कुमार दुबे, समाजवादी पार्टी से अजय प्रताप सिंह, बसपा से शुभ नारायण चौहान समेत कुल दस लोग मैदान में थे। रुझानों में कुशीनगर से बीजेपी उम्मीदवार 12634 वोटों से पहले नंबर पर हैं, दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर BSP है। चौथे नंबर पर स्वामी प्रसाद मौर्य हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 04, 2024 11:02 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola