कौशांबी: शादी करने के लिए एक युवक ने मंदिर में जाकर ऐसा गजब का कारनामा कर दिया कि वह जेल पहुंच गया। पुलिस ने उसके गिरफ्तार करके उसके खिलाफ FIR दर्ज की और सलाखों के पीछे डाल दिया। दरअसल, एक युवक सही उम्र में समय रहते शादी करना चाहता था। काफी कोशिशों के बाद भी उसे लड़की नहीं मिली तो किसी ने सलाह दी कि सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाओ। भगवान शिव मुराद पूरी करेंगे और जल्दी शादी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर में भक्त का अनोखा दान; सोने के 108 कमल चढ़ाए, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
भैरो बाबा मंदिर से चुराया गया शिवलिंग
मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी के हिनौता में महेवाघाट का है। इलाके में रहने वाले 27 वर्षीय छोटू ने कुम्हियावां बाजार स्थित भैरो बाबा मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर सावन का पूरा महीना जल चढ़ाया। उसने शादी करने की मन्नत मांगी, लेकिन सावन का महीना खत्म होने के बाद भी उसे लड़की नहीं मिली और शादी नहीं हुई तो उसे मंदिर से शिवलिंग ही उखाड़ दिया और अपने साथ ले गया। सुबह मंदिर में लोग माथा टेकने आए तो उन्हें शिवलिंग खंडित दिखा।
यह भी पढ़ें: South Direction Vastu: घर की दक्षिण दिशा में कभी ना रखें ये चीजें, नाराज होकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी
सख्ती से पूछने पर गुनाह कबूल लिया
छोटू ने शिवलिंग को छिपा दिया। वहीं खंडित शिवलिंग देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामला थाने तक पहुंचा। ग्राम प्रधान OP सिंह ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को छोटू की शादी करने की तीव्र इच्छा के बारे में पता चला तो संदेह हुआ। पुलिस ने छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने शिवलिंग को खंडित करने और उसे चुराकर छिपाने का गुनाह कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: Mulank Lucky Charm: जन्मतिथि के अनुसार पहन लें ये खास चीज, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर
मंदिर में शिवलिंग दोबारा स्थापित हुआ
पुलिस ने छोटू की निशानदेही पर शिवलिंग बरामद करके मंदिर पदाधिकारियों को सौंप दिया। पदाधिकारियों ने लोगों की मौजूदगी में विधिवत शिवलिंग को फिर से मंदिर में विधि विधान के साथ स्थापित किया। वहीं थानाध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि छोटू ने गुनाह कबूल लिया है। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बावजूद उसकी शादी करने की मन्नत पूरी नही हुई तो उसने शिवलिंग चोरी कर लिया था। चोरी काफी अनोखी है, लेकिन चोरी तो चोरी है, इसलिए केस दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines