Trending News: शादियों का सीजन चल रहा है, हर तरफ से ढोल-नगाड़े और शहनाइयां की आवाजें आ रही हैं। वहीं इस शादी के सीजन में कई तरह के प्रेमी-प्रेमिका के किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं। वहीं अब यूपी के हरदोई से ताजा और सनसनी फैला देने वाली खबर आई है। दूल्हे दीपेन्द्र सिंह ने सात फेरे लेने से पहले ही कुछ ऐसा कर दिया कि दुल्हन के साथ ही वहां मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल दूल्हे को फेरों से पहले ही प्रेमिका की याद आ गई और उसने शादी करे से इंकार कर दिया। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला…
दूल्हे को आई प्रेमिका की याद
दरअसल ये मामला यूपी के हरदोई के पास के गांव माधौगंज कस्बे सा है जहां पर एक शादी समारोह चल रहा था। फेरों की तैयारी चल रही थी और लेकिन उसी समय दूल्हे को अपनी प्रेमिका की याद आ गई। उसकी लवर ने कहा था कि अगर तुमने शादी कर ली तो मैं आत्महत्या कर लुंगी।
यह भी पढ़ें:बेटी की शादी पर छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, पिता की हरकत पर सब हैरान
शादी से दूल्हे ने कर दिया इंकार
जैसे ही दूल्हे को अपनी प्रेमिका की आत्महत्या वाली बात याद आई तो उसने तुरंत शादी करने से इंकार कर दिया। जबकि दूल्हा दुल्हन की जयमाला हो चुकी थी। जैसे ही ये खबर फैली तो शादी में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने जो फैसला सुनाया था इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। दूल्हे के दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो किसी और से शादी करता है तो वो अपनी जान दे देगी।
बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात
जहां लोगों ने सोचा था कि धूमधाम से शादी होगी और दुल्हन की विदाई होगी। वहीं पर मातम सा पसर गया क्योंकि दूल्हा तो अपनी जिद पर अड़ गया। इस बात की सूचना 112 डायल कर पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा ही नहीं हुआ। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बारात वापस आ गई। जानकारी आई है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर रातों रात स्टार बनीं Sofia कौन? जिनके डांस मूव से मची सनसनी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines