UP Fatehpur Train Collision: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) से आज एक बुरी खबर आई है। एक ट्रेन हादसा हो गया है, जिसकी भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को सामने से आ रही मालगाड़ी ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की ट्रेन के चिथड़े उड़ गए। टक्कर लगते ही ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इस हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। गनीमत ये रही कि ये मालगाड़ी थी, अगर पैसेंजर गाड़ी होती तो कुछ बहुत ही भयानक और दर्दनाक हो सकता था। आइए देखते हैं फतेहपुर में हुए भयानक ट्रेन हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें।
कब हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज यानी 4 फरवरी दिन मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक ट्रेन हादसा हुआ। ये दोनों मालगाड़ी थीं जिनकी आपस में टक्कर हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप
ये खतरनाक हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पासडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर हुआ जिसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस, GRP घटना स्थल पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं होता ‘अंतिम संस्कार’, वजह नहीं जानते होंगे आप?
सिर्फ मालगाड़ी ही चलती हैं उस ट्रैक पर
अच्छी बात ये रही कि इस ये हादसा दो मालगाड़ियों में ही हुआ। अगर पैसेंजर ट्रेन में हादसा होता तो चारों तरफ तबाही का मंजर होता।
हादसे की क्या वजह
इस हादसे की जांच के लिए रेल मंंत्रालय ने आदेश दिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि धुंध और ओवरस्पीड इसकी वजह हो सकती है।
कोयले से भरी थी मालगाड़ी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, खड़ी मालगाड़ी पर सामने से आ रही कोयले से भरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में लोको पायलट जख्मी
इस हादसे में हालांकि कोई बड़े नुकसान की खबरें तो नहीं आई हैं। लेकिन मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट को गंभीर रूप से चोट आई है।
आम पैसेंजर के लिए आवाजाही शुरू
दो मालगाड़ी में हुई भिड़ंत के बाद से ही सनसनी मच गई। इस ट्रेन हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है।
अब रेलवे ट्रैक को साफ भी कर दिया गया है और आम पैसेंजर ट्रेन की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: ‘पूरा बैंक खाली हो गया’… कहीं आप भी तो नहीं भरते ऐसे चेक
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines