UP Bareilly Judge Pet Dog Missing Case: जज का कुत्ता गायब हो गया और पुलिस ने लिखित शिकायत पर एक्शन लेते हुए जज के पड़ोसी डंपी समेत 14 लोगों को खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को धमकियां दीं। दोनों बेटियों से दुर्व्यवहार किया।
उन्हें इतना डराया धमकाया कि वे सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ डराने, धमकाने और बदतमीजी करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया। कुत्ते की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आरोपी पर महिला और लड़कियों के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की करने का आरोप भी है।
आरोपी ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना गत 16 मई की है। इज्जतनगर क्षेत्र में जज की पत्नी और दोनों बेटियां रहती हैं। जज की पोस्टिंग लखनऊ में है तो वे वहीं क्वार्टर में रहते हैं। आरोप हैं कि उनके पड़ोसी डंपी अचानक घर पहुंच गया और पालतू कुत्ते को पकड़ने की कोशिश करने लगा। जज की पत्नी ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा।
उसने कहा कि कुत्ते ने उसकी पत्नी को काट लिया है, इसलिए वह उसे सबक सिखाएगा। हंगामा होते देखकर जज की दोनों बेटियां भी आ गईं और कुत्ते को ले जाने का विरोध करने लगी, लेकिन डंपी ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। डंपी ने पत्नी और दोनों बेटियों को धमकाया कि उसे रोका तो उन्हें भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:खाने को पैसा नहीं, दवाइयां कहां से खरीदूं? 3 लाशें एक ऑटो में मिलीं, मां-बाप-बेटे ने सुसाइड नोट भी लिखा
जज को कुत्ते को जान से मारने का शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जज की पत्नी ने पुलिस को बुलाने को कहा तो डंपी ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी जबरदस्ती करते हुए कुत्ते को उठा ले गए। सभी आरोपी कुत्ता लेकर फरार हो गए हैं। जज को विवाद का पता चला तो उन्होंने डंपी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। व्हाट्सऐप पर उससे बात की तो वह गाली गलौज करते हुए धमकाने लगा।
जज ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि डंपी ने उनके कुत्ते को मार दिया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि इस शक के आधार पर इज्जत नगर थाने की पुलिस ने डंपी अहमद समेत 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अगर कुत्ता नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:फॉर्म-17C से क्या होंगे नुकसान? वोटिंग के बीच क्यों उठ रही इसे सार्वजनिक करने की मांग
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
6 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines