Unique Spherical Egg: अगर आप मार्केट से अंडा खरीदने जाते हैं तो एक अंडे के लिए कितने पैसे देते हैं? मुश्किल से 10 या 12 रुपये में आपको एक अंडा मिल जाएगा। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक अंडा ऐसा है, जिसकी कीमत 21000 रुपये है तो! जी हां यूके में हुए एक चैरिटी इवेंट में इस यूनिक अंडे को 200 पाउंड में बेचा गया। अब सवाल उठता है कि ये अंडा इतना महंगा क्यों है? आइए इसके बारे में जानते हैं।
21000 रुपये का अंडा
बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि ये अंडा करोड़ों में एक है, क्योंकि इसका आकार बिल्कुल गोल यानी स्फेरिकल है। ये अंडा यू.के. में एक नीलामी में £200 यानी लगभग 21,000 रुपये में बिका है। रिपोर्ट बताती है कि ये अंडा यूनिक होने के साथ साथ दुर्लभ भी है। इससे पहले ये यूनिक अंडा बर्कशायर के लैम्बॉर्न के एड पॉवेल के पास था, जिन्होंने इसे 150 पाउंड यानी लगभग 16,000 रुपये में खरीदा था।
कौन था इस अंडे का मालिक?
अंडे के मालिक बनने के बाद पॉवेल ने इसे इयुवेंटास फाउंडेशन को दान कर दिया। यह एक चैरिटी फाउंडेशन है, जो ऑक्सफोर्डशायर में युवाओं को लाइफ कोचिंग, सलाह और मेंटल हेल्थ सपोर्ट देता है। इस फाउंडेशन से इसकी एक चैरिटी इवेंट के जरिए निलामी की, जहां इसे फिर से खरीदा गया। हालांकि चैरिटी ने शुरू में सोचा कि पॉवेल का अंडा बेचने का प्रस्ताव बस एक मजाक था। हालांकि, बाद में चैरिटी ने नीलामी आयोजित करने का फैसला किया। फाउंडेशन ने कहां कि हम अंडे के बिकने से बहुत खुश और रोमांचित हैं क्योंकि इसका मतलब है कि हम वह काम जारी रख सकते हैं जो हम कर रहे हैं।
कहां इस्तेमाल होंगे पैसे?
इस अंडे के अलावा इवेंट में लगभग 5000 पाउंड यानी 5,39,369 रुपये के अन्य आइटम भी थे। इवेंट के जरिए जुटाई गई धनराशि से 13-25 वर्ष के बच्चों को मेंटल हेल्थ से जूझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे हम ऐसे युवाओं तक पहुंच सकेंगे जिन्हें मदद की जरूरत है या जो लंबे समय से इंतजार में हैं।
यह भी पढ़ें – अजब-गजब! शख्स ने निगला जिंदा मुर्गी का बच्चा, डॉक्टर बोले, ‘मेरे करियर में पहली बार…’
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines