Union Budget 2023: निर्मला सीतारमण की साड़ी के रंग में छिपे हैं राज, जानिए 2019 से 2023 तक क्या रहा संदेश
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Union Budget 2023 Nirmala Sitharaman Saree Look: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश कर रही हैं। जहां मोदी सरकार 2.0 का ये आखिरी बजट है वहीं, निर्मला सीतारमण की ओर से ये लगातार 5वां बजट पेश किया जा रहा है। हर बजट में इनका एक अलग ही लुक देखने को मिला है।
कहा जाता है कि इनकी ड्रेस से एक खास मैसेज मिलता है। इस बार भी सीतारमण लाल रंग की साड़ी में आई हैं, जो एक गहर राज के साथ हो सकता है। आइए साल 2019 से 2023 तक के बजट में निर्मला सीतारमण किस रंग की साड़ी में आईं और क्या संदेश दिया जानते हैं…
मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक पहले से काफी अलग नजर आया है। इन्होंने गहरे लाल रंग और काले कलर की मिक्स साड़ी पहनी हैं, जोकि शौर्य और ताकत का प्रतीक कहलाता है।
आम बजट (Budget 2022) के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भूरे रंग की साड़ी पहनी थी। इस रंग को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट (Budget 2021) के दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी थी। इस रंग को शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
और पढ़िए – बच्चों के लिए खुलेंगी राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, जानें शिक्षा क्षेत्र के लिए कुछ खास बातें
आम बजट (Budget 2020) के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीले रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। इस रंग को उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा पहली बार था जब सीतारमण को किसी मौके पर पीले रंग की साड़ी में देखा गया था, वरना वो हमेशा से सभी अवसरों पर लाल रंग की साड़ी में ही नजर आती हैं।
साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट (Budget 2019) पेश किया था। इस दौरान इन्होंने डार्क पिंक रंग की साड़ी पहनी थी जोकि गंभीरता और ठहराव का प्रतीक है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: