Uncle-Aunty Romance Viral Video : सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार हैं, जिसमें लोग पब्लिक प्लेस पर रोमांस करते दिखाई दिए। इस तरह के वीडियो रिकॉर्ड करने वालों पर भी सवाल उठे तो वहीं इस पर भी बहस होती रहती है कि पब्लिक प्लेस पर हमें मर्यादा में क्यों नहीं रहना चाहिए। ऐसे ही एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो धड़े में बंट गए हैं।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक कार सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है। कार में एक बुजुर्ग शख्स बैठे दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ एक महिला भी कार में बैठी दिखाई दे रही है। अंकल और आंटी कार में बैठे-बैठे ही रोमांस करने लगे।
अंकल आंटी को चलती कार में किस करते हुए देखा जा सकता है। पीछे से किसी कार सवार ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई। कुछ लोग वीडियो रिकॉर्ड करने को गलत बताने लगे तो कुछ इस कपल की खिंचाई करने लगे।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का चलन बढ़ता जा रहा है, ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एक ने लिखा कि किसी का प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करना भी कानूनन अपराध है और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि दोनों पता नहीं किस बात खुशी मना रहे हैं लेकिन समाज के लोग वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका के साथ आशिकी कर रहे थे DSP, तभी आ गई पत्नी; सरकारी आवास बना ‘अखाड़ा’
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आंटी की जगह अगर अंकल मस्ती मजाक कर रहे होते तो अब तक खबर आ जाती कि चलती कर में महिला के साथ छेड़खानी हुई है। एक अन्य ने लिखा कि अंकल की गाड़ी का पीछा करके वीडियो रिकॉर्ड करने के जुर्म में केस दर्ज होना चाहिए। इस तरह के वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई अब जरूरी हो गई है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines