हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: 'मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी' गाने पर आंटी के सामने अंकल ने किया धमाकेदार डांस

Uncle Dance Viral Video :सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ‘मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Uncle Dance Viral Video: रील बनाने में कोई पीछे नहीं है, हर उम्र के लोग आज रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोर रहे हैं। ना बुजुर्ग पीछे हैं और ना ही बच्चे, सब सोशल मीडिया पर एक्टिविटी करते दिखाई देते हैं। एक तरफ जहां कुछ बुजुर्ग बुढ़ापे में तनाव में आ जाते हैं, वहीं कुछ लोग बुढ़ापा भी जिंदादिली से जीते हैं। अब एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है जो आंटी के सामने मजेदार डांस कर रहे हैं।

वीडियो में एक अंकल, आंटी के सामने खड़े होकर ‘मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी’ गाने पर डांस कर रहे हैं। आंटी सिर्फ अंकल के डांस और स्टेप्स पर रिएक्शन दे रही हैं। वीडियो में अंकल मस्त होकर ठुमके लगा रहे हैं , वह आंटी के रिएक्शन की भी परवाह नहीं कर रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है , लोगों का कहना है कि बुढ़ापा ऐसा ही होना चाहिए।

वीडियो देखने के बाद लोगों की टिप्पणियां

वीडियो देखने के बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अंकल जी आप ऐसे ही खुश रहिये, मस्त रहिये। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज के समय में जहां बुजुर्ग तनाव में जीने लगते हैं, ऐसी स्थिति में ये वीडियो देखकर मुझे वाकई बड़ी खुशी रही है। एक अन्य ने लिखा कि भगवान करे बुढ़ापे में सब ऐसे ही खुश रहें।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बुढ़ापे में हमेशा किसी न किसी के सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन ऐसा हमसफ़र हो तो शायद ही किसी की जरूरत पड़े। एक ने लिखा कि अंकल जी मस्त मौला और जिंदादिल इंसान लग रहे हैं। आज के समय में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलते हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अंकल की जिंदादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट उद्घाटन में पहुंचे ‘नेता जी’ कर रहे थे बल्लेबाजी, औंधे मुंह गिरे; वीडियो पर मजे ले रहे लोग

विज्ञापन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर naeem.rao.3705 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। लोगों ने कामना की है कि बुढ़ापा ऐसे ही बीतना चाहिए।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola