Udupi Devotees Lord Ram Bhajan Video Viral: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में ही एक अलग सा उल्लास और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के लिए घर-घर में अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग गलियों, सड़कों और गांवों पर भगवान राम के भजन गाते दिखाई दे रहे हैं।
‘राम’ नाम में लीन हुआ पूरा गांव
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कर्नाटक के उडुपी जिले के बैलूर गांव का है। गांव के कुछ लोग ढपली और मंजीरा के साथ राम नाम का उच्चारण करते हुए भजन गाकर पूरे गांव को प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित कर रहे हैं। इतना ही गांव की लगभग सभी गलियों को खूबसूरत रंगोली से सजाया गया है। इस दौरान भजन गाने वाले सभी लोगों के ट्रेडिशनल साउथ इंडियन कपड़े पहने हुए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लोग सभी के घरों में जाकर आमंत्रित आमंत्रण पत्र जैसा कुछ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: किसने दिया अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ का दान, ट्रस्ट को सौंपा चेक
लोगों को पंसद आ रहा यह ‘राम’ भजन
इस वीडियो को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम के एक X हैंडल पर पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा ‘उडुपी के राम भक्तों का मनमोहक भजन हर जगह गूंज रहा है और आध्यात्मिक आनंद फैला रहा है।’ पोस्ट होने के साथ ही इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो गई। लोग इस वीडियो और इसके राम भजन को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ही देर में इस वीडियो को हजारों बार देखा चुका है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines